Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - विद्यार्थियों को सरकार द्वारा साइकिल देने की योजना -

- विद्यार्थियों को सरकार द्वारा साइकिल देने की योजना -

Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
- विद्यार्थियों को सरकार द्वारा साइकिल देने की योजना -
मनपसंद साइकिल खरीद सकेंगे विद्यार्थी, प्रदेश में पहली बार ब्लॉक स्तर पर लगेंगे खरीद मेले, साइकिलें डिस्पले करेंगी कंपनियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
गांव से दूरदराज स्कूल में पढ़ने वाले एससी वर्ग के पात्र विद्यार्थी अब मनपसंद साइकिल खरीद सकेंगे। सरकार की ‘मेरी साइकिल, मेरी पसंद’ योजना के तहत प्रदेश में पहली बार ब्लॉक स्तरीय खरीद मेलों का आयोजन किया जाएगा। मेले में साइकिल कंपनियां अपने उत्पाद डिस्पले करेगी, जिससे विद्यार्थी को मनपसंद साइकिल खरीदने की सुविधा मिलेगी। विभाग ने इसकी कीमतें भी तय कर दी हैं, लिहाजा अगर विद्यार्थी विभाग द्वारा तय कीमत से ज्यादा रेट की साइकिल खरीदता है तो उसे अतिरिक्त राशि का स्वयं भुगतान करेगा। यह मेले चार से 6 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। खरीद मेले के लिए विभिन्न साइकिल निर्माता कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए सोमवार को प्रदेश के सभी डीईओ, डीईईओ, बीईओ, बीईईओ और स्कूलों के मुखिया वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस पर चर्चा भी करेंगे।
यह है योजना
मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के अनुसार कक्षा छह, नौ तथा 11 के एससी वर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल दी जानी है। इसके लिए 28 फरवरी तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करनी है। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे। योजना के तहत विभाग विद्यार्थियों को 20 इंच की साइकिल के लिए 2525 रुपये (सात प्रतिशत टैक्स लगाकर) तथा 22 इंच की साइकिल के लिए 2775 रुपये (सात प्रतिशत टैक्स लगाकर) देगा। यह राशि उनके बैंक खातों में साइकिल खरीदने के बाद डाली जाएगी। अगर विभाग द्वारा तय कीमत से ज्यादा की साइकिल कोई विद्यार्थी खरीदता है तो उसके लिए विद्यार्थी को ही अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। कक्षा 11 के लिए खरीद मेला चार मार्च को लगाया जाएगा। इसी तरह कक्षा छह के लिए पांच मार्च तथा कक्षा नौ के लिए छह मार्च को खरीद मेले लगेंगे। इसके लिए पात्र विद्यार्थी को प्रफॉर्मा भरकर देना होगा। इसके तहत जिन गांवों में छठीं, नौंवी और 11वीं कक्षा का स्कूल नहीं हैं और ऐसे गांवों के एससी वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए दो या दो किलोमीटर से अधिक दूर जाना पड़ता है। ऐसे विद्यार्थियों को इस योजना के तहत विभाग साइकिलें देगा। इसके लिए विभाग इन लाभार्थियों के बैंक खातों में तय की गई राशि डालेगा।
विज्ञापन



सरकार की योजना के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को साइकिल देने के लिए पहली बार खरीद मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी तय रकम के आधार पर अपनी पसंद की साइकिल खरीद सकेंगे जबकि कंपनियां भी अपनी साइकिलें डिस्पले करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुधीर कालड़ा, बीईओ, शिक्षा विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed