फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - ग्रामीणों ने ट्यूबवेल पर जड़ा ताला,

- ग्रामीणों ने ट्यूबवेल पर जड़ा ताला,

Sun, 30 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने ट्यूबवेल पर जड़ा ताला,
नारायणगढ़। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नाक के नीचे गांव झीड़ीवाला में स्थित ट्यूबवेल का पानी हिमाचल की कालोनियों में अवैध तौर पर सप्लाई होने का भांडा फोड़ हुआ है। ग्रामीणों को जब पेयजल की किल्लत हुई तो अपने तौर पर की गई जांच में यह तथ्य सामने आया, जिस पर भड़के ग्रामीणों ने ट्यूबवेल पर ताला जड़ दिया। शुक्रवार को की गई इस तालाबंदी पर भी जब कोई विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो शनिवार को ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष गुहार लगाकर कार्यवाही की मांग की है। नारायणगढ़ क्षेत्र में हिमाचल की सीमा से सटे गांव झीड़ीवाला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण नैब सिंह, रोशन लाल पूर्व सरपंच, कंवर पाल, रामकरण नंबरदार, तरसेम, सोहन लाल शर्मा, सोमनाथ, मिन्टू का आरोप था कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ट्यूबवेल से एक पाईप लाईन दबाई गई है जिससे हिमाचल में स्थित कईं कालोनियों में पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि उनका खुद का गांव पेयजल के भारी संकट से जूझ रहा है जबकि उन्हीं के गांव के इस ट्यूबवेल से बड़ी मात्रा में पेयजल प्रदेश की सीमा के बाहर सप्लाई किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि पेयजल की इस कथित चोरी को लेकर उन्होंने कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास दस्तक दी लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं। मजबूर होकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने बड़ा कदम उठाते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के इस ट्यूबवेल की तालाबंदी कर डाली। ग्रामीणों ने शनिवार को हल्का विधायक एवं मंत्री के दरबार में दस्तक देकर सारी कहानी ब्यां कर दी।
विज्ञापन

जल्द काटेंगे कनेक्शन : एसडीओ
वहीं जब इस संदर्भ में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ श्याम लाल से बात की गई तो उनका कहना था कि पिछले कई सालों से अवैध रूप से यह सप्लाई जारी थी, अब ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करने पर यह मामला सामने आया है। एसडीओ ने बताया कि वे जल्द पुलिस की सहायता लेकर यह अवैध कनेक्शन काट देंगे। हालांकि पिछले लंबे समय से जारी इस चोरी को लेकर काई कानूनी कार्यवाही करने के सवाल पर एसडीओ का कहना था कि उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed