फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महिला विश्व कप में भारतीय टीम के जोरदार प्रदर्शन से उत्साहित लड़कियां

महिला विश्व कप में भारतीय टीम के जोरदार प्रदर्शन से उत्साहित लड़कियां

Fri, 28 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
महिला विश्व कप में भारतीय टीम के जोरदार प्रदर्शन से उत्साहित लड़कियां
अंबाला कैंट। महिला क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के जोरदार प्रदर्शन पर जिले की महिला खिलाड़ी भी उत्साहित है। युवा खिलाड़ियों का मानना है कि इस जीत का असर पूरे देश में पड़ेगा और अब क्रिकेट के लिए ज्यादा से ज्यादा लड़कियां आगे आएंगी। उन्होंने कहा कि इस समय महिला खिलाड़ियों के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है, मगर और प्रोत्साहन मिलने से अगला विश्वकप हमारी झोली में होगा। जिले में इस समय क्रिकेट के मैदान में हालांकि चार दर्जन से ज्यादा लड़कियां एसडी कालेज स्थित सेंटर में अभ्यास को आ रही है, मगर अब और खिलाड़ियों के आने की अब उम्मीद है। कोच हरमीत कौर घुम्मन बताती हैं कि अंबाला से कई खिलाड़ी अब तक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। एसडी कालेज में खेल विभाग की ओर से लड़कियों का क्रिकेट सेंटर चलाया जा रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।
विज्ञापन



क्रिकेट की राष्ट्रीय खिलाड़ी दीक्षा बल्लेबाज है। वह कहती है कि क्रिकेट में जीत से लड़कियों को प्रोत्साहन मिला है। वह भी अब आगे बढ़ना चाहती है। दीक्षा ने कहा कि वह अब तक राष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व कर चुकी है अब उसका लक्ष्य नेशनल में जगह बनाना है। इसके लिए वह मेहनत कर रही है।
विज्ञापन



क्रिकेट की राष्ट्रीय खिलाड़ी रोजी ने कहा कि इस जीत ने देश की कई लड़कियों में नया जोश उत्पन्न कर दिया है। हम भी विश्वकप जीत सकते हैं। आल राउंडर खेलने वाली रोजी कहती है कि महिला क्रिकेट को ऊपर उठाने के लिए यदि और प्रयास हो तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अब तक खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग व अन्य सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी तनिशा ने कहा कि महिला क्रिकेट यदि आगे ले जाना है तो इसके लिए लड़कों की तर्ज पर ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। अभी कुछ प्रतियोगिताएं ही हो रही है, ग्रास रुट से ही खिलाडिय़ों पर फोकस करना होगा। वह भी भारतीय टीम में शामिल होकर देश का नाम रोशन करना चाहती है।


दो बार इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुकी सिमरन ने कहा कि इस खेल प्रति लड़कियों का जुनून बढ़ता जा रहा है। बहुत लड़कियां अब मैदान तक आ रही है जिस वजह से मुकाबले भी हो रहे हैं, मगर जरूरत और लड़कियों को मैदान में लाने की है तभी प्रतिस्पर्धा और ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed