फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   40 kmph speed instructions, but bus drivers are driving faster

Ambala News: 40 किमी गति के निर्देश, बसों को तेज दौड़ा रहे चालक

Mon, 22 Dec 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 22 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
40 kmph speed instructions, but bus drivers are driving faster
अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी सोनीपत डिपो की बस। संवाद
अंबाला। कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच निजी और रोडवेज बसों के चालक निर्धारित गति के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसे में वह अपने साथ साथ यात्रियों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं, जबकि महाप्रबंधक की ओर से आदेश जारी हुए हैं कि ठंड और कोहरे में चालक बसों को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाएं, इससे ज्यादा नहीं। लेकिन इसके बाद भी कुछ चालक मनमर्जी कर रहे हैं, वहीं कोहरे के कारण अंबाला सहित विभिन्न डिपो की बसें अपने गंतव्य पर डेढ़ से ढाई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं, वहीं अंबाला से कालका के बीच चार चक्कर लगाने वाली बस का एक फेरा कम किया गया है।
विज्ञापन

सोनीपत-ब्यास और दिल्ली मार्ग पर हो रही देरी
सोनीपत डिपो के चालक ने बताया वह सुबह 8:35 पर रोहतक से ब्यास के लिए रवाना होते हैं और शाम 6:30 बजे ब्यास पहुंच जाते हैं। इसके बाद वापसी में वह दिल्ली जाते हैं। लेकिन इन दिनों जाम और अब कोहरे को देखते हुए वह जाते हुए दो से ढाई घंटे और आते हुए भी दो घंटे तक की देरी से पहुंच रहे हैं। कई बार वह बस की गति 40 रखते हैं और जहां रास्ता साफ होता है वहां पर वह 50 से 60 की गति से बस को चलाते हैं।
विज्ञापन

80 की गति निर्धारित, धीमी चला रहे बस
यमुनानगर से चंडीगढ़ मार्ग पर संचालन कर रही यमुनानगर डिपो की वातानुकूलित बस के चालक ने बताया कि उनकी बस की गति 80 किलोमीटर निर्धारित है। लेकिन इन दिनों कोहरे के कारण बस को धीमी गति से चला रहे हैं, जैसे ही वह बलदेव नगर पार करते हैं तो आगे जाम और घना कोहरा परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला से कालका मार्ग का एक फेरा हो रहा मिस
अंबाला से कालका मार्ग पर संचालन कर रहे पंचकूला डिपो के चालक विक्की ने बताया कि वह अंबाला छावनी बस अड्डे से सुबह 7:20 बजे कालका के लिए संचालन करते हैं। इस तरह व पूरे दिन में आने जाने के चार फेरे लगाते हैं। लेकिन कोहरे के कारण बस लेट पहुंच रही है। इस कारण दिन का एक फेरा उनका मिस हो रहा है क्योंकि वह समय कवर नहीं कर पा रहे हैं।
दिल्ली- पटियाला मार्ग पर संचालन कर रहे वातानुकूलित बस के चालक राकेश बताते हैं कि दिल्ली से पटियाला जाते हुए दो घंटे की देरी से पहुंच रहे हैं। इसी तरह से चंडीगढ़ से हरिद्वार जा रही अंबाला डिपो की बस चालक ने बताया वह अपने गंतव्य पर दो घंटे तक की देरी से पहुंच रहे हैं।

पीआरटीसी के चालक ने बताया कि वह पटियाला से दिल्ली मार्ग पर बस का संचालन करते हैं। कोहरे और ठंड को देखते हुए उन्हें अधिकारियों की और से कोई आदेश नहीं मिले हैं, वह आमतौर पर 60 से 70 की गति पर बस को चला रहे हैं। अगर कहीं घना कोहरा होता है तो वह बस की गति को धीमा कर लेते हैं।
वर्जन
जो भी बस चालक बसों को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज चलाएंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed