फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4 death count in ambala from corona

21 वर्षीय युवती सहित 4 लोगों की फिर ली कोरोना ने जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
4 death count in ambala from corona
कोरोना का सैंपल लेते हुए डॉक्टर - फोटो : Ambala
जिले में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। रविवार को पांच लोगों की जान लेने के बाद सोमवार को कोरोना ने चार अन्य लोगों की जान ले ली। बड़ी बात यह है कि मरने वालों में 21 वर्षीय युवती भी शामिल हैं। जिले में 21 साल की पहली युवती की कोरोना से मौत हुई है। हैरत की बात यह है कि इस युवती को कोई अन्य बीमारी भी नहीं थी। इन चार मौत के साथ अंबाला में अप्रैल माह में 24 दिनों में 46 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

मार्च से अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है। यह आंकड़ा एक साल में सबसे ज्यादा है। सोमवार को 338 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए। इन नए केस के साथ अब तक जिले में अब तक 19272 लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। लगातार नए केस के चलते एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2948 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 16 हजार 117 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। इनमें सोमवार को डिस्चार्ज किए गए 171 मरीज भी शामिल हैं। लगातार केस बढ़ने से रिकवरी रेट अब घटकर 83.63 प्रतिशत रह गया है।
विज्ञापन

इन चार लोगों की गई सोमवार को जान
21 वर्षीय युवती विजय नगर अंबाला शहर की रहने वाली थी। यह युवती एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में मेडिकल सपोर्ट पर थी। दूसरी मौत 61 वर्षीय महिला की हुई। सैन माजरा शहजादपुर की रहने वाली इस महिला को उच्च रक्तचाप की समस्या के साथ किडनी की समस्या भी थी और बाईपेप सपोर्ट पर थी। तीसरी मौत मटेहड़ी जट्टां की रहने वाली 67 वर्षीय महिला की हुई। इस महिला को दिल की बीमारी भी थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। चौथी मौत आजाद नगर अंबाला कैंट के 72 वर्षीय बुजुर्ग की हुई। इन्हें भी किडनी समस्या थी और बाईपेप सपोर्ट पर थे। अब तक जिले में कोरोना 207 लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

44058 सैंपल एंटिजन किट से किए गए
जिले में अभी तक 3 लाख 11349 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 67 हजार 291 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए जा चुके हैं, जबकि 44 हजार 58 सैंपल एंटिजन किट से किए गए हैं। जिले में सोमवार को 2 हजार 414 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
यहां से आए नए केस
जिले में सोमवार को अंबाला शहर से 130, कैंट से 43, शहजादपुर से 27, मुलाना से 28, बराड़ा से 24, नारायणगढ़ से 15 और 71 मरीज चौड़मस्तपुर से सामने आए हैं। इनमें सेक्टर 10, 9 और बोह से 5-5, कांवला और डिफेंस कॉलोनी से 7-7, सेक्टर-7, मॉडल टाउन व अधोया से 4-4, बलदेव नगर, कोतवाली सराय अंबाला शहर, जड़ौत रोड अंबाला शहर, सेठी एंक्लेव, बसंत विहार, मतीदास नगर और दुर्गानगर से 3-3, गदौली, नबीरपुर, जगौली, महेश नगर, जग्गी गार्डन, अशोक विहार, नारायणगढ़ वार्ड नंबर-1, कच्चा बाजार और सुभाष कॉलोनी से दो-दो और अन्य क्षेत्रों से नए केस आए हैं।

यह है जिले में बेड की स्थिति
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इस समय भी सरकारी अस्पतालों में 65 बेड खाली हैं। जिले में 2948 में से 2591 मरीज होम आइसोलेट हैं। इस तरह जिले में 357 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। अंबाला छावनी के सभी 60 बेड फुल हो गए हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में 86 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट, 09 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा करीब 60 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में कृत्रिम की सांसें ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed