{"_id":"64936bdf25248761380d1dc8","slug":"35-thousand-passengers-six-water-coolers-dry-throat-ambala-news-c-36-1-amb1001-5550-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: यात्री 35 हजार, वाटर कूलर छह, सूख रहे कंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: यात्री 35 हजार, वाटर कूलर छह, सूख रहे कंठ
विज्ञापन
अंबाला। 35 हजार यात्रियों का आवागमन कैंट रेलवे स्टेशन पर हो रहा है, लेकिन प्यास बुझाने के लिए रेलवे स्टेशन पर छह वाटर कूलर लगे हैं। कभी मोटर खराब तो पाइप टूटने की शिकायत। ऐसे में यात्रियों के कंठ सूख रहे हैं। यात्रियों के लिए सस्ते और स्वच्छ पानी की सुविधा वाटर वेंडिंग मशीन पर भी ताले हैं। इसलिए यात्रियों को 15 रुपये खर्च कर रेल नीर की बोतल खरीदनी पड़ रही है।
ऐसे घटते गए वाटर कूलर
जनरल कोच और स्लीपर श्रेणी में सफर करने वाले यात्री मनोज पासवान, रिंकू त्रिपाठी, कुसुम और पंकज ने बताया कि पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर 10 से अधिक वाटर कूलर थे। अब छह रह गए हैं। जबकि यात्री बढ़ते जा रहे हैं। यह वाटर कूलर प्रत्येक प्लेटफार्म पर 2-2 लगे हैं। आईआरसीटीसी की वाटर वेडिंग मशीन भी सभी प्लेटफार्म पर लगी थी। प्लेटफार्म एक पर एक और अन्य पर तीन-तीन यानी कुल आठ मशीनें लगी थी। इनसे यात्रियों को मात्र पांच रुपये में एक लीटर ठंडा और शुद्ध पानी पीने के लिए मिलता था, लेकिन पिछले छह माह से यह मशीनें बंद हैं और वाटर कूलर की संख्या भी कम होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की मांग है कि प्लेटफार्म पर लगे वाटर कूलर की संख्या को बढ़ाया जाए और जल्द से जल्द वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा को दोबारा शुरु किया जाए।
वर्जन
वाटर कूलर को लेकर कार्रवाई की जा रही है। कुछ संस्थाओं से भी संपर्क किया गया है, उम्मीद है कि कुछ नए वाटर कूलर स्टेशन पर लग जाएंगे। वहीं वाटर वेंडिंग मशीन की कार्रवाई वाणिज्य विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
शिव पाल सिंह, निदेशक, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन।