Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   35 operators on 15 electric buses, passengers upset due to reduced trips

Ambala News: 15 इलेक्ट्रिक बसों पर 35 परिचालक, फेरे कम होने से यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
35 operators on 15 electric buses, passengers upset due to reduced trips
रोडवेज कर्मचारियों की कमी के कारण बस सेवा हो रही प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। इलेक्ट्रिक बसों पर लगाए परिचालकों के कारण रोडवेज की सामान्य बसें कम फेरे लगा रही हैं। जबकि पहले से अंबाला डिपो में कर्मचारियों की कमी है। जिसके कारण रोडवेज की बसें चंडीगढ, पंजाब, दिल्ली और हिमाचल मार्ग पर कम फेरे लगा रही हैं। ऐसे में कई मार्ग प्रभावित हो रहे हैं। जिन मार्गों पर रोडवेज की 15 सामान्य बसें संचालित थीं अब उन मार्गों पर सात से आठ बसें ही संचालित हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इलेक्ट्रिक बसों में कोई पास मान्य नहीं हैं इसके अलावा टिकट भी महंगा है और इन बसों की गति भी कम है। अंबाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें हैं जो अंबाला सिटी से अंबाला छावनी और लोकल मार्ग पर संचालन करती हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों में चालक जेवीएम कंपनी के हैं जबकि परिचालक रोडवेज के कर्मचारी हैं। इन 15 इलेक्ट्रिक बसों पर 35 परिचालक की डयूटी लगाई गई है। इन बसों के संचालन को देखते हुए रोडवेज परिचालक सुबह और शाम दो शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं। कई बार एक से दाे कर्मचारी छुट्टी पर, बीमार होने या फिर इमरजेंसी पर छुट्टी होने पर अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर रहता है। इन बसों पर कर्मचारियों की आठ घंटे की ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर कम फेरे

अंबाला डिपो की बसें अंबाला छावनी से कालका मार्ग पर पहले 8 अब तीन, जालंधर-दिल्ली मार्ग पर पहले तीन अब एक, पटियाला-दिल्ली मार्ग पर पहले 12 बसें अब चार, दिल्ली-लुधियाना मार्ग पर पहले 9 अब दो, हिमाचल -शिमला मार्ग पर पहले दो अब एक, अंबाला से यमुनानगर मार्ग पर पहले 12 अब चार, दिल्ली-पटियाला मार्ग पर पहले आठ अब चार, दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर पहले 12 अब चार, अंबाला से चंडीगढ़ पहले 22 अब 15 बसें हीं संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो के पास हैं 490 कर्मचारी

अंबाला डिपो के पास करीब 490 चालक-परिचालक हैं। जिसमें 232 चालक और 258 परिचालक हैं। जो ड्यूटी कर रहे हैं। इनमें से 35 परिचालकों की इलेक्ट्रिक बसों पर ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा कुछ रोडवेज कर्मचारी रोजाना छुट्टी पर रहते हैं। बचे हुए कर्मचारी बसों का संचालन कर रहे हैं। वहीं डिपो को करीब 160 चालक और परिचालकों की जरूरत है। इनके आने के बाद ही डिपो की सभी बसों का संचालन सही समय पर होगा।

अंबाला डिपो में रोडवेज के चालक और परिचालकों को लेकर मुख्यालय में पत्र लिखा हुआ है। जल्द अंबाला डिपो में चालक और परिचालक आएंगे।
- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed