फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   345 students will appear for level three exam

बुनियाद : 345 विद्यार्थी देंगे लेवल तीन की परीक्षा

Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
345 students will appear for level three exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की ओर से छावनी के एसडी कॉलेज में 18 अप्रैल वीरवार को बुनियाद मिशन कार्यक्रम के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले भर से 345 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यह विद्यार्थी बुनियाद मिशन कार्यक्रम में लेवल वन व टू की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में अब लेवल तीन की परीक्षा करवाई जाएगी। इन 345 विद्यार्थियों में से मेरिट के अनुसार 250 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम 18 अप्रैल को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य, अध्यापक व विद्यार्थियों के अभिभावक भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों में शहर पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, राजकीय स्कूल बकरा मार्केट, शहजादपुर, बराड़ा और नारायणगढ़ के राजकीय स्कूल शामिल हैं। इन बुनियाद केंद्रों पर बुनियाद परीक्षा के तहत चयनित विद्यार्थियों को 9वीं व 10वीं की पढ़ाई करवाई जाती है। साथ ही जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कक्षा 11वीं में जाकर यह विद्यार्थी सुपर-100 की परीक्षा देंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर ही जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देना है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि बुनियाद मिशन कार्यक्रम के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed