फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   32 banks of Ambala Cantonment will be shifted to the under-construction Bank Square, Energy Minister Anil Vij

Haryana: अंबाला छावनी के 32 बैंक निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर होंगे शिफ्ट, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया निरीक्षण

Tue, 17 Dec 2024 05:12 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Dec 2024 05:12 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 111.53 करोड़ रुपए की लागत से 3.97 एकड़ में तीन मंजिला बैंक स्क्वेयर सह शापिंग मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आगे की इमारत में 52 शोरूम होंगे।  इनमें पहले तल पर 21, दूसरे तल पर 18 और तीसरे तल पर 13 शोरूम होंगे।

विज्ञापन
32 banks of Ambala Cantonment will be shifted to the under-construction Bank Square, Energy Minister Anil Vij
कैबिनेट मंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की सबसे बेहतरीन इमारत अंबाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर सह शॉपिंग माल की होगी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को अंबाला-जगाधरी रोड पर निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक एवं निरीक्षण के उपरांत उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी इसलिए एकत्रित हुए हैं ताकि जो रुका हुआ कार्य था, उसे दोबारा पूरा किया जा सके। बैंक स्क्वेयर सह शापिंग मॉल का जो असली नक्शा था ,उसी के मुताबिक इसे बनाया जाए। उन्होंने बताया इस इमारत में अंबाला छावनी के 32 बैंक शिफ्ट होंगे। अभी यह बैंक बाजारों में सड़कों पर हैं। बैंकों के आगे पार्किंग की समस्या के कारण पूरा दिन बाजारों में जाम लगा रहता है। इसलिए यह तय किया गया है कि सारे बैंक एक ही इमारत में आएं। 
विज्ञापन


एक ही इमारत में सभी बैंकों के आने से लोगों को भी फायदा और वो बैंक से जुड़े कार्य का एक ही इमारत में आकर पूरा कर सकेंगे। इसी तरह इमारत में इमारत में शोरूम भी बन रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिछली तरफ शोरूम बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि इसका प्रस्ताव बनाया जाए। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग की छत मजबूत शीशे की होगी जिससे दिन के समय पूरी रोशनी बिल्डिंग में फैलेगी। इसके अलावा अन्य जानकारियां भी उन्होंने मंत्री अनिल विज को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगी सुविधा 
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 111.53 करोड़ रुपए की लागत से 3.97 एकड़ में तीन मंजिला बैंक स्क्वेयर सह शापिंग मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आगे की इमारत में 52 शोरूम होंगे।  इनमें पहले तल पर 21, दूसरे तल पर 18 और तीसरे तल पर 13 शोरूम होंगे। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 325 गाड़ियों को खड़ा करने की सुविधा होगी। बिल्डिंग में एसटीपी, कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी, चार लिफ्ट, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल व अन्य सुविधाएं होंगी।


यह मौजूद रहे 
चंडीगढ़ से आए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी डीजीपी ओपी सिंह, चीफ इंजीनियर संजय महाजन, एसई संजय वर्मा, एक्सईएन राजपाल, डीएमसी अंबाला सचिन गुप्ता, एसडीएम सतेंद्र सिवाच, ईओ रविंद्र कुहाड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed