फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बलदेव नगर पुल पर जानलेवा हमला कर युवक से नकदी व चेन झपटी

बलदेव नगर पुल पर जानलेवा हमला कर युवक से नकदी व चेन झपटी

Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बलदेव नगर पुल पर जानलेवा हमला कर युवक से नकदी व चेन झपटी
कार को फॉरच्यूनर से ओवरटेक कर युवक से मारपीट, नकदी और चेन छीनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
चंडीगढ़ रोड पर बलदेव नगर स्थित फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात एक कार सवार युवक से फॉरच्यूनर में आए सात-आठ युवकों ने मारपीट कर नकदी और सोने की चेन छीन ली। घायल हरनूर को सिविल अस्पताल में शनिवार बाद दोपहर होश आया तो घटना के बारे में पता चला। न्यू मॉडल कालोनी निवासी 22 वर्षीय हरनूर ने बलदेव नगर पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं।

हरनूर के अनुसार बी.टेक करने के बाद वह अपने घर में 12वीं नॉन मेडिकल का कोचिंग सेंटर चलाता है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह कार में सवार होकर चंडीगढ़ के सेक्टर-47 निवासी दोस्त से मिलने गया था। रात्रि में साढ़े नौ बजे वह कार से अंबाला आ रहा था। इस दौरान एक फॉरच्यूनर के ड्राइवर ने दो-तीन बार उसे डिपर दिया। जैसे ही वह बलदेव नगर पुल के पास पहुंचा तो फॉरच्यूनर गाड़ी ने उसकी कार को ओवरटेक किया। इस दौरान कार सवार 7-8 युवक नीचे उतरे। इनमें से एक के हाथ में बेसबॉल बैट, दूसरे के हाथ में हॉकी स्टिक और अन्य हथियार थे। आरोप है कि सभी ने उसके साथ मारपीट की और इस दौरान इन लोगों ने उसके गले से सोने की चेन और जेब में रखे पर्स से 20 हजार रुपये झपट लिए। इसके बाद वह फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसे सिटी के सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने युवक के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed