फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 new corona positive arrived

कोरोना के 30 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
30 new corona positive arrived
जिले में वीरवार को 3 छात्रों समेत कोरोना के 30 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 22 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। स्वास्थ्य महकमा कोविड संक्रमण के फैलाव को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान अब व्यापक स्तर पर शुरू होगा। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के स्वयं सेवक 60 साल से अधिक बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिससे कि अधिक से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन लगवाकर अपने आप को कोरोना महामारी से सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन

इसके लिए कलाग्राम संस्था, श्री गुरु हरगोबिंद साहब सेवा सोसायटी, बादशाही बाग, मंजी साहब व अन्य संस्थाओं ने जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया है। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह न बताया कि वीरवार को जिले में 30 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें तीन छात्र भी शामिल है, जिनको विशेष निगरानी में रखा गया है। अभी तक जिले भर में 12 हजार 320 लोग संक्रमित मिल चुुके हैं। राहत की बात यह है कि 22 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 953 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि इस समय 219 मरीजों का इलाज चल रहा है और अभी तक 148 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है। जो संक्रमित मिले हैं उसमें 2 खन्ना माजरा से, 2 नारायणगढ़ से, 1 सेक्टर 9 अंबाला सिटी से, 1 जलबेहड़ा से, 1 कथे माजरा से, 1 चुड़ियाला से, 1 डेरा सलीमपुर से, 1 पटवी से, 1 बरनाला से, 1 पुलिस लाइन अंबाला सिटी से, 1 बलदेव नगर अंबाला सिटी से, 1 सरस्वती नगर अंबाला सिटी से व अन्य जगह से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed