फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 general tickets will be issued in a minute, UTS counter became hi-tech due to installation of thermal printer

Ambala News: एक मिनट में निकलेेंगे 30 जनरल टिकट,थर्मल प्रिंटर लगने से हाइटेक हुआ यूटीएस काउंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
30 general tickets will be issued in a minute, UTS counter became hi-tech due to installation of thermal printer
अंबाला। एक मिनट में 30 से 40 जनरल टिकट निकल जाएंगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और ट्रेन छूटने का भय भी खत्म हो जाएगा। अंबाला मंडल ने कैंट रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर को थर्मल प्रिंटर की सुविधा से लैस कर दिया है। हालांकि, अभी नए प्रिंटर का परीक्षण चल रहा है। इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। इससे काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को राहत मिली है। वहीं यात्रियों को भी घंटों लाइन में लगने की मुसीबत से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

कंप्यूटर स्क्रीन के साथ अटैच किए गए थर्मल प्रिंटर की गति काफी तेज है। यात्री के टिकट की जानकारी जैसे ही स्क्रीन पर अपलोड की जाती है तो ओके का बटन दबाते ही एक सैकेंड से भी कम समय में टिकट थर्मल प्रिंटर से बाहर आ जाती है। गौरतलब है कि पहले यूटीएस काउंटर पर डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर लगे हुए थे। टिकट से संबंधित जानकारी दर्ज करने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर ओके और फिर प्रिंट का बटन दबाना पड़ता था। इसके बाद प्रिंटर की मदद से 40 से 50 सैकेंड में टिकट निकलती थी।
विज्ञापन


अंबाला मंडल को मिलेंगे 110 थर्मल प्रिंटर
जानकारी के अनुसार अंबाला मंडल को 110 थर्मल प्रिंटर मिलेंगे। शुरुआती दौर में परीक्षण के तहत 25 थर्मल प्रिंटर अंबाला मंडल में भेजे गए हैं। इसमें चार प्रिंटर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर, चार बठिंडा स्टेशन पर, चार सहारनपुर, पांच चंडीगढ़, दो शिमला, एक सरहिंद, एक राजपुरा, दो पटियाला, एक कालका और एक रोपड़ रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल टिकट का बदला स्वरुप
डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर से जो जनरल टिकट का प्रिंट निकलता था, उसमें कुछ खामियां थी। थर्मल प्रिंटर से निकल रहे टिकट के प्रिंट बिल्कुल अलग हैं। इसमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोड नंबर भी दर्ज किया गया है ताकि किसी प्रकार की गलती की गुंजाइश न रहे। वहीं टिकट को पहले के मुकाबले थोड़ा बड़ा किया गया है ताकि यात्री और टिकट निरीक्षक को सही व स्पष्ट जानकारी मिल सके।


मुख्यालय की तरफ से 25 थर्मल प्रिंटर ट्रायल बेस पर आए हैं। इनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। चंद सैकेंड में ही टिकट प्रिंटर से निकल जाती है। इससे यात्रियों के समय की भी बचत हो रही है। कर्मचारियों को भी काफी राहत मिली है। ट्रायल सफल होने के बाद 110 प्रिंटर अंबाला मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर लगा दिए जाएंगे।
-वीरेंद्र कादयान, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed