फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   3 lakh cheated in the name of government job

Ambala News: सरकारी नौकरी के नाम पर तीन लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
3 lakh cheated in the name of government job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर शहर के बलदेव नगर निवासी से तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। इस मामले में 5.70 लाख रुपये की डील तय थी, मगर जब नौकरी नहीं लगी तो आरोपी 2.70 लाख रुपये वापस भी कर गया। मगर बाकी धनराशि नहीं दे रहा है।
बलदेव नगर के गांधी कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता मोहित कुमार ने बताया कि उसने गांव अलावलपुर निवासी अश्वनी कुमार को 5 लाख 70 हजार रुपये सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दिए थे। इसमें आठ जुलाई 2022 को 1 लाख 50 हजार रुपये और 19 जुलाई 2022 को 1 लाख 90 हजार रुपये तो 21 जुलाई 2022 को 2 लाख रुपये दिए थे। बाकी 30,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। मगर काफी इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं लगी और जब अश्वनी कुमार से अपने रुपये मांगे तो उसने डेढ़ लाख रुपये का चेक दे दिया।
विज्ञापन

जब यह चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित ने बलदेव नगर चौकी में मामला दर्ज कराया तो आरोपी ने उसे 2.70 लाख रुपये वापस कर दिए। शेष धनराशि के लिए 31 दिसंबर 2022 की तिथि का चेक दे दिया। यह चेक भी बैंक में बाउंस हो गया। अब आरोपी रुपये देने में आनाकानी कर रहा है व जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा भेजने का सपना दिखाकर 15 लाख ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। परिवार को कनाडा भेजने का सपना दिखाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पहले दो बारी में पैसे ले लिए और कनाडा भी नहीं भेजा। पुलिस ने निरंजन सिंह की शिकायत पर हिमानी शर्मा, अश्वनी व केडी भंडारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में आनंदपुर साहिब निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात हुई थी और संबंधित व्यक्ति ने बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं। बताया था कि वह पूरे परिवार को कनाडा भेज सकते हैं और 20 लाख रुपये का खर्च आएगा। 15 लाख पहले देने होंगे और 5 लाख रुपये विदेश जाने के बाद देने होंगे। परिवार के जाने की सहमति बन गई और वह बखतावर सिंह व सुरिंद्र सिंह को लेकर आरोपी के घर मकान बलदेव नगर आ गए। आरोपी हिमानी शर्मा ने कहा कि 15 लाख दे दो तो हमने मना कर दिया। उस समय 3 लाख रुपये हिमानी शर्मा और 3 लाख रुपये अभिषेक के खाता में ट्रांसफर करवा दिए। आरोपियों ने कहा कि जल्द ही पैसे तैयार रखना तुम्हें जल्द ही विदेश भेज देगें। फिर कुछ दिन बाद कहा कि वीजा लग चुका है। बाद में फिर 9 लाख रुपये हिमानी को पति व ससुर की उपस्थिति में नकद दिए। बाद में वह भेजने का झांसा देते रहे। जब काफी समय हो गया और रुपये वापस मांगे तो धमकाने लगे। हिमानी बोली कि वह बलात्कार का झूठा केस बनवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed