फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   3 feet 8 inch tall groom got 3.6 feet tall bride

Ambala News: तीन फीट आठ इंच का दूल्हे को मिली 3.6 फीट की दुल्हनियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
3 feet 8 inch tall groom got 3.6 feet tall bride
बिना दहेज के विवाह करने के बादअंबाला में रिसेप्शन पार्टी में गीतों पर नाचते हुए नितिन व आरु​षि:
अंबाला। अंबाला कैंट के एक निजी पैलेस में 25 वर्षीय नितिन वर्मा और पंजाब के रोपड़ की 23 वर्षीय आरुषि ने समाज की प्रथाओं को तोड़ते बिना दहेज से शादी रचाई।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस दंपती की लंबाई औसतन कम है, नितिन की 3 फीट 8 इंच और आरुषि की 3 फीट 6 इंच, फिर भी उनका आत्मविश्वास और प्यार समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। रविवार को रिसेप्शन पार्टी में दूल्हे व दुल्हनियां द्वारा पंजाबी गीतों पर लगाए ठुमके सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे। नितिन और आरुषि की यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अब भी दहेज, कद या शारीरिक बनावट को रिश्तों का पैमाना मानते हैं।
विज्ञापन

10 दिन पहले पड़ी थी दुल्हनिया पर नजर

मतिदास नगर निवासी नितिन ने बताया कि उनके रिश्तेदार की नजर रोपड़ में आरुषि पर पड़ी थी। जब शादी का प्रस्ताव लेकर घर पहुंचे तो परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगा। बिना दहेज शादी का प्रस्ताव रखा तो यह बात आरुषि के परिवार को भी बहुत पसंद आई और दोनों ने सादगी से विवाह रचाया। रोपड़ निवासी आरुषि चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और परिवार में एक मजबूत सहारा रही हैं। आरुषि ने बीए तक पढ़ाई कर रखी है। शादी की रिसेप्शन पार्टी के बाद नितिन के साथ उनकी जोड़ी सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। लोगों ने कहा कि असली सुंदरता दिल और सोच में होती है, कद में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed