{"_id":"6ad26ac8f255afd87100f2a8","slug":"27-swimmers-from-ambala-to-showcase-their-talent-at-the-haryana-state-swimming-championship-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171369-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हरियाणा राज्य तैराकी चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगे अंबाला के 27 तैराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हरियाणा राज्य तैराकी चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगे अंबाला के 27 तैराक
विज्ञापन
43वीं सब-जूनियर और 53वीं जूनियर हरियाणा राज्य तैराकी चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने वाले अंबाला क
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। 43वीं सब-जूनियर और 53वीं जूनियर हरियाणा राज्य तैराकी चैंपियनशिप 2026 में अंबाला के 27 तैराक अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक चैंपियंस एक्वेटिक्स एकेडमी, एचएल सिटी, सेक्टर 37, बहादुरगढ़ में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जाना है।
कड़े मुकाबले के बीच यह प्रतियोगिता भारतीय तैराकी महासंघ के निर्धारित नियमों के तहत लड़कों और लड़कियों के विभिन्न आयु वर्गों में संपन्न होगी। इसमें जूनियर वर्ग के अंतर्गत ग्रुप 1ए (17-18 वर्ष) और ग्रुप 1बी (15-16 वर्ष) के खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं सब-जूनियर वर्ग में ग्रुप 2 (13-14 वर्ष), ग्रुप 3 (11-12 वर्ष), ग्रुप 4 (9-10 वर्ष), ग्रुप 5 (7-8 वर्ष) और ग्रुप 6 (6 वर्ष या उससे कम आयु वर्ग) के नौनिहाल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल में 11 अक्टूबर को 21वीं जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिला स्विमिंग एसोसिएशन अंबाला के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 105 तैराकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इस जिला स्तरीय महाकुंभ में बेहतरीन और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 27 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तर के लिए किया गया है। जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा दिखाई है। अब बहादुरगढ़ के पूल में उतरने वाले ये युवा तैराक हरियाणा राज्य चैंपियनशिप में अंबाला का नाम रोशन करने के लिए अभ्यास में जुटे हैं।
अंबाला से चयनित खिलाड़ी
राज्य चैंपियनशिप के लिए अंबाला से चुने गए 27 मेधावी खिलाड़ियों में अंकेश राज, सक्षम मल्होत्रा, तरुण कुमार, ओजस्विनी शर्मा, बुदुरी श्री साई रामानुजम, देव कुमार, रियाना बुदुरी, ऋषभ, शक्ति शर्मा, आरव गुसाईं, सागर कलकल, यश, आरोही, शव्या शर्मा, अक्षिता सूद, रुद्र कश्यप, जैश्नवी कश्यप, र्णिका, यथार्थ, शौर्य शर्मा, जसकरण, आरव हंस, शिवाय, धवल ठाकुर, अर्श ठाकुर, आर्यन और हर्षिता शामिल हैं।