फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   25 lakhs came out of hawala, question on silence of victim even after robbery

Ambala News: हवाला के निकले 25 लाख, लूट के बाद भी पीड़ित की चुप्पी पर सवाल

Fri, 17 Mar 2023 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 17 Mar 2023 03:27 AM IST
विज्ञापन
25 lakhs came out of hawala, question on silence of victim even after robbery
अंबाला। पड़ाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को दो बाइकों पर सवार लुटेरों ने ऑटो को रुकवाकर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की लूट कर ली थी। मामले में अब अंबाला पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस की मानें, तो पीड़ित के 25 लाख रुपये हवाला के थे, जिन्हें वह डिलीवर करने यमुनानगर जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस तक भी नहीं पहुंचती, अगर ऑटो चालक सचेत न होता।
विज्ञापन

दरअसल, जिस समय यह लूट हुई उसके बाद पीड़ित इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं करना चाहता था। तभी घटनास्थल पर खड़े ऑटो चालक ने पुलिस को फोन कर सूचित करने के लिए पीड़ित से कहा, लेकिन पीड़ित ने मना कर दिया। ऐसे में ऑटो चालक को शक हुआ तो उसने ऑटो यूनियन के प्रधान को यह जानकारी दी। इसके बाद यूनियन प्रधान ने पुलिस को इत्तला दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जिस के साथ लूट हुई, उस पीड़ित को अपने साथ ले आई। पुलिस ने जब केस दर्ज कराने के लिए शिकायत देने के बाबत कहा तो पीड़ित ने पहले मना कर गया। काफी देर बाद इस मामले में थाना पड़ाव में लूट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। इस मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि यह हवाला कारोबार का पैसा था, जिसे डिलीवर करने के लिए पीड़ित यमुनानगर जा रहा था।
विज्ञापन

रुपये का कहां होना था प्रयोग, पता लगा रही पुलिस
मामले में पुलिस लूट करने वाले आरोपियों को तो खोज ही रही है। साथ ही यह भी पता लगा रही है कि लूट की शिकायत दर्ज कराने वाला व्यक्ति 25 लाख रुपये कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था तथा इससे क्या काम होना था। अंबाला में हवाला का नेटवर्क क्या है और कौन लोग हैं जो इस हवाला के नेटवर्क को चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात का निवासी है पीड़ित, छह-सात माह से किराये पर रह रहा था
थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में हंसमुख ने बताया कि वह गांव सांथल जिला महेसाना गुजरात का निवासी है और अभी वह 6 - 7 महीने से शहर के इंद्रनगर स्थित मकान में किराये पर रह रहा है। वह मनी ट्रांसफर का काम करता है। उसके साथ अन्य जानकार भी उसी मकान में किराये पर रहते हैं। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे वह अपने किराये के कमरे से काले रंग के बैग में 25 लाख रुपये कैश लेकर यमुनानगर के लिए चला था। इसके लिए उसने पुलिस डीएवी स्कूल के पास से अंबाला छावनी के लिए ऑटो किया।ऑटो अंबाला छावनी के लिए चल दिया। जैसे ही ऑटो जंडली पुल पार करके जीटी रोड पर पहुंचा, तभी एक बाइक सवारों ने रिवाल्वर दिखाकर 25 लाख रुपये लूट लिए और आरोपी अंबाला शहर की तरफ फरार हो गए।


वर्जन
यह हवाला का पैसा था, इसकी हम जांच कर रहे थे। पुलिस को तभी शक हो गया था जब पीड़ित लूट की शिकायत दर्ज कराने में आनाकानी र रहा था। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed