फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2.5 crore fraud with old woman in the name of getting land

Ambala News: जमीन दिलवाने के नाम पर वृद्धा के साथ ढाई करोड़ की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
2.5 crore fraud with old woman in the name of getting land
अंबाला सिटी। पंजाब के नवाशहर में 150 एकड़ जमीन दिलवाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की शिकायत पर तीन आरोपी अमरिंद्र सिंह, रतिंदर सिंह उर्फ ललसन व प्रवीण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 9 पुलिस को दी शिकायत में सिटी के सेक्टर 9 निवासी मलविंद्र कौर ने बताया कि तीन आरोपियों ने उन्हें पंजाब के नवाशहर में 150 एकड़ जमीन दिलवाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये ठग लिए। तीनों आरोपी 10 साल से उनको जमीन दिलाने का बहाना बनाते आ रहे हैं। आरोपियों ने उससे कुछ राशि नकद तो कुछ बैंक में डलवा दी। आरोपी ठगों ने अपनी बातों में फंसाते हुए कहा कि वह उस जमीन पर होटल बना कर बिजनेस कर सकते हैं या फिर जमीन को अच्छे मुनाफे में बेच सकते हैं। अब पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तीनाें आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed