फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   22 trains including Jannayak Express canceled

रेलवे: जननायक एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनें रद्द, रेल पटरी के दोहरीकरण के कार्य के कारण रूट प्रभावित

Sat, 07 Oct 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 09:18 PM IST
सार

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के स्टेशनों पर रेल पटरी के दोहरीकरण का कार्य चलने के कारण फैसला लिया गया है। अंबाला कैंट से निकलने वाली 22 ट्रेन प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन
22 trains including Jannayak Express canceled
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुढ़वल और सुंधियामय स्टेशन पर रेल पटरी के दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए अंबाला कैंट से निकलने वाली 22 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 12 से 18 अक्तूबर तक रद्द रहेगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 14 से 20 अक्तूबर तक, 04654 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी 13 से 18 अक्तूबर, 04653 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर 11 से 20 अक्तूबर, 15531 सहरसा-अमृतसर 15 अक्तूबर, 15532 अमृतसर-सहरसा 16 अक्तूबर, अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22424 अमृतसर-गोरखपुर 15 अक्तूबर, गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22423 गोरखपुर-अमृतसर 16 अक्तूबर, 05734 कटिहार-अमृतसर 16 अक्तूबर, 05733 अमृतसर-कटिहार 14 अक्तूबर, 14673 जय नगर-अमृतसर 16 से 25 अक्तूबर, 14674 अमृतसर-जय नगर 15. से 19 अक्तूबर, 14649 जयनगर 16 अक्तूबर, 14650 अमृतसर-जय नगर 23 अक्तूबर, 15655 कामाख्या- श्री माता वैष्णो देवी कटरा 15 अक्तूबर, 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या 16 अक्तूबर, 12204 अमृतसर-सहरसा 18 अक्तूबर, 12203 सहरसा-अमृतसर 19 अक्तूबर, 12407 न्यू जल पाई गुरी-अमृतसर 18 अक्तूबर, 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी 13 अक्तूबर 14604 अमृतसर-सहरसा 18 अक्तूबर, 14603 सहरसा-अमृतसर 20 अक्तूबर को रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed