{"_id":"5b9d63a7867a557fe1121a6a","slug":"21537041319-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने तैयार किया रोबोट, विभिन्न कार्य करने में सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने तैयार किया रोबोट, विभिन्न कार्य करने में सक्षम
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। रोबोट भविष्य में मुश्किल से मुश्किल कार्यों को आसान बना देगा। इससे कार्य में आसानी होगी। किडोबॉटिक्स संस्थान के विद्यार्थियों ने एक ऐसे ही रोबोट का निर्माण किया है, जोकि विभिन्न कार्यों को करने में सक्षम है। किडोबॉटिक्स संस्थान के विद्यार्थी एवं नौवीं कक्षा के छात्र निखिल, सातवीं कक्षा के छात्र यश राज एवं आठवीं कक्षा के छात्र रेहान डेलमोत्रा ने संस्थान टीचरों के साथ मिलकर सेंसर युक्त रोबोट का निर्माण किया है। संस्थान की डायरेक्टर ज्योति गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों ने पांच महीने की कड़ी मेहनत के बाद बम डिफ्यूज करने वाला सस्ता रोबोट तैयार किया है। यह रोबोट बम के करीब जाकर उसकी पड़ताल करते हैं और उसे निष्क्रिय करते हैं। फिलहाल यह शुरुआती मॉडल है और आने वाले समय में इसमें और सिस्टम लैस किए जा सकते हैं। यह सिस्टम 100 मीटर दूरी से नियंत्रित किया जा सकेगा, जिससे 100 मीटर की परिधि में यह बम ढूंढकर उसे नष्ट करने का काम कर यह वापस आ सकता है। ज्योति ने बताया कि इस तरह की प्रणाली का उपयोग कई जगह हो रहा है।
यह खासियत रोबोट की
इसमें एक वायरलेस कैमरा लगा है, जिसकी मदद से वह किसी भवन में छुपे संदिग्ध खतरनाक व्यक्तियों की जानकारी भवन के बाहर बैठे सैनिकों के मोबाइल स्क्रीन पर भेज सकता हैं। इससे सैनिकों को संदिग्ध व्यक्तियों की संख्या का सही अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उनके पास उपलब्ध हथियारों की जानकारी भी मिल सकेगी। इस रोबोट के निर्माण पर लगभग 6 हजार रुपये खर्च हुए हैं। अगर प्रशासन, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन इन विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों का सहयोग करता है तो वे अधिक उन्नत और सस्ते रोबोट तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने एक छोटे आकार का रोबोट बनाने की भी योजना बनाई है, जिसकी मदद से दीवाली के दिनों में बच्चे रोबोट की मदद से पटाखे जला सकेंगे।
ऐसे काम करेगा रोबोट
यह रोबोट एक मोबाइल से अटैच उपकरण की तरह काम करेगा। रोबोट पर हाई रेजोयूलेशन माइक्रो कैमरे अटैच रहेंगे, जो किसी भी जगह पर बम या अन्य अवांछनीय वस्तुओं को कैद करेगा। कैमरे में अवांछनीय वस्तु कैद होते ही यह तस्वीरें रोबोट को कंट्रोल कर रहे व्यक्ति के सामने मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। इसके बाद मोबाइल से कमांड देकर रोबोट को उस अवांछनीय वस्तु तक पहुंचाया जाएगा और रोबोट अपनी ग्रिप से उस अवांछनीय वस्तु को उठाकर बाहर ले जाएगा।