फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एसवाईएल नहर का काम शुरू करे सरकार वरना 1

एसवाईएल नहर का काम शुरू करे सरकार वरना 1

Wed, 08 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एसवाईएल नहर का काम शुरू करे सरकार वरना 1
एसवाईएल नहर का काम शुरू करे सरकार वरना 18 अगस्त को हरियाणा बंद करेगी इनेलो : अभय चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसवाईएल नहर के पानी की लड़ाई को लेकर भिवानी में हुए इनेलो-बसपा के जेल भरो आंदोलन के बाद अब गठबंधन ने 18 अगस्त को हरियाणा बंद का आह्वान कर दिया है। मंगलवार को गोतरा पैलेस में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से बंद को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। आगामी सात दिन में वह 22 जिलों में जाकर कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इस दौरान इनेलो-बसपा के नेताओं ने हरियाणा बंद को लेकर ड्यूटियां लगाईं।
चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर का पानी लाना हमारी प्राथमिकता है, क्योंकि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि मानव सभ्यता को बचाने का सवाल है। उन्होंने कहा कि आज हम जो आंदोलन एसवाईएल के पानी को लाने के लिए कर रहे हैं, इसे करने से पहले उन्हें कुछ साथी कहने लगे कि आप इस आंदोलन को कामयाब नहीं कर पाओगे, इसलिए ये आंदोलन मत करो। उन्होंने उनसे कहा कि इनेलो चौ. देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है और जब जननायक चौ. देवीलाल किसानों के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं तो हम हमारी जीवनरेखा के लिए कोई भी कुर्बानी देने से क्यों पीछे हटें।
विज्ञापन

----------
विधानसभा में करूंगा सवाल
अभय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप एक बात मान कर चलो कि जब हरियाणा बंद कामयाब होगा तो वह इन बीजेपी वालों से विधानसभा में पूछेंगे कि आप अब किसका इंतजार कर रहे हो, अब तो सारे हरियाणा ने ये बता दिया कि हम आपसे तंग आ चुके हैं और अब कुर्सी छोड़ दो। इस अवसर पर बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेश प्रभारी गुरमुख, बसपा प्रदेश महासचिव नरेश सारन, इनेलो जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, बसपा जिलाध्यक्ष करनैल सिंह नगला आदि ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed