फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   टायर फटने से पलटी कार की चपेट में आई बाइक, तीन की मौत, पांच घायल, दो किया रेफर

टायर फटने से पलटी कार की चपेट में आई बाइक, तीन की मौत, पांच घायल, दो किया रेफर

Sun, 15 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से पलटी कार की चपेट में आई बाइक, तीन की मौत, पांच घायल, दो किया रेफर
टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बाइक, बाइक सवार सहित तीन की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)।
नारायणगढ़-कालाअंब रोड पर गांव हमीदपुर के पास शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार टायर फटने से पलट गई। इस दौरान कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार सुनील (23) और कार सवार दो महिलाओं पुष्पा (50) और सुनीता (40 ) सहित तीन की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार शुभम (22), कार सवार पुष्कर नेगी (52), पूजा (42), जगमोहन (50) और विशेष (15) घायल हो गए। सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों शुभम और जगमोहन को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी मुताबिक देहरादून के रायपुर निवासी पुष्कर नेगी परिवार के साथ पंचकूला में शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में जान गंवाने वाला गांव डेरा निवासी 23 वर्षीय सुनील उर्फ टिंकू माता-पिता का एकलौता सहारा था, तीन साल पहले टिंकू के भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। सुनील उर्फ टिंकू के परिवार में अब सिर्फ माता-पिता ही रह गए हैं। फिलहाल पुष्पा और सुनीता के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए, वहीं सुनील के शव का रविवार को पोस्टमार्टम होगा।




जानकारी अनुसार देहरादून निवासी कार चला रहे पुष्कर नेगी परिवार के साथ शुक्रवार को पंचकूला में एक शादी समारोह में आए। शनिवार को देहरादून वापस लौटते समय गांव हमीदपुर के पास कार का टायर फट गया और चालक नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण खोने से कार पलट गई और सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार पुष्पा और सुनीता तथा गांव डेरा निवासी सुनील की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार शुभम, कार में सवार पुष्कर नेगी, पूजा, जगमोहन और एक किशोर सहित पांच लोग घायल हो गए। नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शुभम और जगमोहन को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कार की टक्कर से जहां बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं लोगों ने मुश्किल से घायलों को कार से निकाला। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील उर्फ टिंकू, पुष्पा और सुनीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


परिवार का एकलौता सहारा था टिंकू
हादसे में जान गंवाने वाला सुनील उर्फ टिंकू अपने परिवार का एकलौता सहारा था। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन साल पहले सड़क हादसे में टिंकू के भाई की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी थी। वह कालाअंब स्थित एक बैंक में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। टिंकू के परिवार को यकीन नहीं हो रहा कि उनके साथ यह हादसा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों में छह की मौत
नारायणगढ़ क्षेत्र में दो दिनों में हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच जख्मी हैं। ज्ञात रहे कि शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की भी मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक घायल को सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में रेफर किया गया था। हादसे में आबूपुर निवासी गुरमीत और प्रिंस की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि शुभम ने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed