फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - स्कूलों में दी गई खेल नर्सरियों में रजिस्टर्ड हुए करीब 3

- स्कूलों में दी गई खेल नर्सरियों में रजिस्टर्ड हुए करीब 3

Tue, 08 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
- स्कूलों में दी गई खेल नर्सरियों में रजिस्टर्ड हुए करीब 3
- स्कूलों में दी गई खेल नर्सरियों में रजिस्टर्ड हुए करीब 3850 बच्चे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जिले के स्कूलों में दी जाने वाली बीस खेल नर्सरियों के स्पीड ट्रायल में 500 बच्चों ने तय बेंच मार्क को क्रास किया है। सात बैटरी टेस्ट में इन खिलाड़ियों ने 16 या इससे अधिक (अधिकतम 21) अंक हासिल किए हैं। दूसरी ओर ट्रायल के लिए मात्र 3800 बच्चों ने ही इस में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि फिलहाल दो स्कूल नर्सरियों ने खेल नर्सरी चलाने से इनकार कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में स्पैट और बाद में हुए स्पीड ट्रायल में जिला अंबाला के करीब आठ से दस हजार बच्चों ने ट्रायल में हिस्सा लिया था। इसके बाद स्पीड ट्रायलों पर ब्रेक लगा दी गई, जबकि सरकार ने हर जिला में बीस खेल नर्सरियां (दस लड़कों व दस लड़कियों के लिए) देने की योजना बनाई। जिला अंबाला में यह खेल नर्सरियां अलाट कर दी गईं, जबकि इन्हीं खेल नर्सरियों को अलाट की गई गेम्स के लिए स्पीड ट्रायल आयोजित किए गए। इस में जिला भर से करीब 3850 बच्चों ने स्पीड ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस रजिस्ट्रेशन के बाद इन सभी खिलाड़ियों को सात इवेंट में अपना दमखम दिखाते हुए 16 से लेकर 21 अंक हासिल करने थे, तभी वे क्लीयर कर पाते। इस बार स्पीड ट्रायल में करीब 500 बच्चों ने यह टायल क्लीयर करते हुए विभिन्न गेम्स की ट्रेनिंग के लिए अपना दावा ठोका है।
विज्ञापन

खेल विभाग की बड़ी परेशानी
जिला में अलाट की गई बीस खेल नर्सरियों में से दो स्कूलों ने अपने यहां पर खेल नर्सरी चलाने से इनकार कर दिया है। इन में एनसीसी स्कूल व माउंट शिवालिक स्कूल शामिल हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस आधार पर इन स्कूलों ने खेल नर्सरी चलाने से इनकार किया है। ऐसे में अब विभाग को इन स्कूलों के इनकार करने के बाद नए स्कूलों में संभावनाएं तलाशनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खेल नर्सरियों में लिए गए स्पीड ट्रायल में करीब पांच सौ बच्चों ने इसे क्लीयर किया है। इन सभी बच्चों को उनके चयनित खेल का प्रशिक्षण इन खेल नर्सरियों में दिया जाएगा। इसके अलावा जिन स्कूलों ने खेल नर्सरी चलाने से इनकार किया है, उसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
- अरुणकांत, डीएसओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed