{"_id":"5c78344fbdec224bd41e3829","slug":"201551381583-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल सक्षम योजना के तहत अंबाला के तीन ब्लॉक हुए सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल सक्षम योजना के तहत अंबाला के तीन ब्लॉक हुए सक्षम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल सक्षम योजना के तहत अंबाला के तीन ब्लॉक सक्षम
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। स्कूल सक्षम योजना के तहत जिले के साहा, नारायणगढ़ और शहजादपुर ब्लॉक सक्षम हो गए हैं। सक्षम परीक्षा परिणाम के तहत शहजादपुर को कक्षा तीसरी में 98 प्रतिशत, पांचवीं में शत प्रतिशत, सातवीं कक्षा में 98 प्रतिशत स्टेटस मिला। इसी प्रकार नारायणगढ़ को कक्षा तीसरी में 98 प्रतिशत, पांचवीं में 97 प्रतिशत, सातवीं में 93 प्रतिशत जबकि साहा को तीसरी में 92 प्रतिशत, कक्षा पांचवीं में 95 प्रतिशत और कक्षा सातवीं में 84 प्रतिशत स्टेटस मिला है। डीसी शरणदीप कौर ने बताया कि वीरवार को आए 68 खंडों के परिणाम में अंबाला के तीन ब्लॉक सक्षम हुए हैं। जिले के 9 हजार से अधिक बच्चों ने इसमें भाग लिया था।
उल्लेखनीय हैं कि स्कूल सक्षम योजना के तहत तीसरी, पांचवीं और सातवीं कक्षा के बच्चों को उनकी कक्षा के स्तर के हिसाब से सक्षम बनाना हैं। इस दिशा में अंबाला-1 और अंबाला-2 और बराड़ा ब्लॉक भी सक्षम बनने के करीब हैं। आगामी 22 मई को पेपर होंगे, जिसमें ये ब्लॉक भी सक्षम हो जाएंगे। सीएमजीजीए जूही ने बताया कि उक्त परिणामों की जानकारी मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रकोष्ठ के निदेशक राकेश गुप्ता ने वीसी के माध्यम से दी।