फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शहीद के दीदार को दिनभर तरसती रही आंखें, आज सुबह होगा अंतिम संस्कार

शहीद के दीदार को दिनभर तरसती रही आंखें, आज सुबह होगा अंतिम संस्कार

Thu, 09 Aug 2018 01:34 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
शहीद के दीदार को दिनभर तरसती रही आंखें, आज सुबह होगा अंतिम संस्कार
शहीद के दीदार को दिनभर तरसती रहीं आंखें, आज सुबह होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में शहीद हुए गांव तेपला निवासी लांस नायक विक्रमजीत सिंह के पार्थिक शरीर के दीदार को दिनभर आंखें तरसती रहीं। पहले सूचना थी कि सुबह उनका पार्थिव शरीर अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंच जाएगा, मगर ऐसा नहीं हो सका, खराब मौसम एवं अन्य कारणों से पार्थिव शरीर एयरफोर्स के विशेष विमान से शाम सात बजे अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा। यहां से शव को मिलिट्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अब वीरवार सुबह शव को गांव तेपला ले जाया गया जहां शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
तेपला में स्थित शहीद के निवास पर सुबह से ही परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगना आरंभ हो गया था। विभिन्न राजनैतिक संगठनों के अलावा समाज सेवियों ने शहीद के घर पहुंच परिवार का ढांढस बंधाया। एयरफोर्स द्वारा परिवार को पहले सूचना दी गई थी यदि मौसम साफ रहा तो सुबह 11 बजे तक पार्थिक शरीर श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन से अंबाला एयरफोर्स पहुंच जाएगा, मगर ऐसा संभव नहीं हो सका। मौसम खराब होने की वजह से श्रीनगर से विमान कुछ देरी से भी उड़ा और मगर वह अंबाला पहले नहीं आया। एयरफोर्स के विशेष विमान में शहीद हुए मेजर के अलावा अन्य जवानों के पार्थिव शरीर भी थे। पहले विशेष विमान दिल्ली एयरफोर्स स्टेशन गया जहां मेजर का पार्थिव शरीर परिजनों के सुपुर्द किया गया, इसके बाद विमान देहरादून गया जिसके बाद अंबाला एयरफोर्स स्टेशन शाम सात बजे विमान लैंड किया। पार्थिव शरीर लेने के लिए विक्रमजीत सिंह के परिजनों के अलावा गांव के सरपंच के पति इंद्रजीत सिंह व अन्य लोग एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन

साढ़े नौ बजे होगा तेपला में संस्कार
शहीद का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के गांव तेपला स्थित शमशानघाट में होगा। इसके लिए बराड़ा एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने गांव का दौरा किया व शमशानघाट के आसपास सफाई करवाई। सुबह साढ़े आठ बजे मिलिट्री अस्पताल से शहीद के पार्थिव शरीर को गांव में लाया जाएगा। उधर, अंतिम संस्कार में सीएम मनोहर लाल खट्टर के शामिल होने की संभावना है, मगर अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है जबकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा मुलाना विधायक, डीसी शरणदीप कौर व अन्य अधिकारी शामिल होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद का भाई पहुंचा गांव, फूट-फूटकर रोया परिवार
बुधवार को शहीद विक्रमजीत के भाई सेना में नायक मोनू सिंह गुवाहाटी से अंबाला पहुंच गए। मोनू सिंह के गांव पहुंचते ही परिवार के सदस्य फूट-फूट कर रो पड़े। अभी जनवरी में जिस बड़े भाई विक्रमजीत सिंह की शादी में मोनू सिंह खूब नाचा था आज उसकी मौत के समाचार ने उसे झकझोर कर रख दिया था।

ग्रामीणों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा
गुरेज सेक्टर में हुई इस आतंकी घटना से गुस्साए शहीद विक्रमजीत के दोस्तों व अन्य ग्रामीणों ने पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा निकाला। गांव के मैदान में लोगों ने पाकिस्तान के पुतले व झंडे को फूंका। इस दौरान पाकिस्तान हाय-हाय के नारे भी लगाए गए। ग्रामीणों ने कहा कि पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए ताकि भविष्य में और कोई जवान शहीद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed