{"_id":"5b64b3544f1c1b923e8b5059","slug":"201533326164-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने मारी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने मारी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर, एक की मौत
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। नेशनल हाईवे-73 पर गांव खान अहमदपुर के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे टक्कर दे मारी। हादसे के बाद ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने दो एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यमुनानगर के गढ़ी सिकंदरा गांव के रहने वाले सतीश कुमार ने शिकायत दी कि वह व उसके परिवार का जयसिंह एवं उसका बेटा अंबाला-यमुनानगर मार्ग पर पेड़ लगाने का काम कर रहे हैं। पेड़ लगाने का ठेका रोहतक के नांदल गांव निवासी सुनील कुमार ने ले रखा है। उन्होंने बताया कि जय सिंह ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था। करीब साढ़े चार बजे खान अहमदपुर गांव के पास सड़क किनारे पेड़ लगा रहे थे। जयसिंह धीमी गति से ट्रैक्टर चला रहा था और वे लोग ट्राली से पेड़ उतार रहे थे। इतने में ही अंबाला की ओर एक कैंटर आया और उसने सीधी टक्कर ट्राली के पीछे दे मारी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया और जय सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। सतीश ने अपने साथियों के सहयोग से जयसिंह को एमएम अस्पताल पहुंचाया जहां जयसिंह ने दम तोड़ दिया।