{"_id":"5a9da07e4f1c1b05738babf5","slug":"201520279678-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- नगराधीश ने नकल रहित परीक्षा के आयोजन के लिए दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- नगराधीश ने नकल रहित परीक्षा के आयोजन के लिए दिए दिशा-निर्देश
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार ऑर्ब्जवर की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा
डीसी और चार एसडीएम होंगे फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम में शामिल, 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए बनाए गए 75 केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
शिक्षा बोर्ड द्वारा पहली बार ऑर्ब्जवर की देखरेख में परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है और यह आब्जर्वर परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहेगा। वहीं नकल रोकने के लिए उपायुक्त और जिला के चारों एसडीएम की अध्यक्षता में फ्लाइंग स्क्वॉयड बनाई गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में भी फ्लाइंग स्कवॉयड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के निरीक्षण दस्ते अपने स्तर पर परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे। इस बार बोर्ड की दोनों परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक आयोजित होगी। अब से पूर्व यह परीक्षाएं सुबह और सांध्यकालीन सत्र में आयोजित होती रही है लेकिन इस वर्ष एक ही सत्र में परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र अधीक्षकों और परीक्षा केंद्रों में तैनात अध्यापकों की ड्यूटी भी बोर्ड द्वारा अपने स्तर पर ही लगाई गई है। इस बार प्रश्न पत्र जिला स्तर की बजाए उपमंडल स्तर पर जमा करवाने होंगे।
वहीं डीईओ उमा शर्मा ने बताया कि जिला में 10वीं और 12वीं की नकल रहित और शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित करने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 75 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए 48 और 10वीं स्तर के 27 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गये हैं। जिला में 22319 विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं कक्षा के 14137 और 12वीं कक्षा के 8182 विद्यार्थी शामिल हैं। इस मौके पर प्रिंसिपल सुनीता शर्मा, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह गहलावत भी उपस्थित रहे।
नगराधीश वीरेंद्र सिंह सहरावत ने कहा कि नकल रहित परीक्षा आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रबंधों के साथ-साथ नकल रोकने में सबसे अधिक जिम्मेवारी केंद्र अधीक्षक की है और वह इस कार्य के लिए प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों का सहयोग भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
नगराधीश सहरावत पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बनाए गए केंद्र अधीक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में अध्यापक का अपना एक विशेष समान है और लोग उनकी बात को महत्व देते हैं। इसलिए जिन केंद्रों पर नकल की थोड़ी बहुत संभावना रहती है वहां स्थानीय लोगों को भी नकल रोकने के अभियान में शामिल करें। नकल रहित और शांतिपूर्वक परीक्षा शिक्षा विभाग और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के साथ जिला प्रशासन की विशेष प्राथमिकता है।