{"_id":"5a04ae8a4f1c1b97678ba60f","slug":"201510256266-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवें दिन भी जारी रहा अतिथि अध्यापकों का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवें दिन भी जारी रहा अतिथि अध्यापकों का अनशन
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि अध्यापकों ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ की ओर से जारी प्रदर्शन के नौवें दिन खंड पिंजौर, जिला पंचकूला के अतिथि अध्यापकों ने क्रमिक अनशन जारी रखा। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमित सिंगला ने अतिथि अध्यापकों की मांगों के बारे में बताया और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी अतिथि अध्यापकों ने पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपना काम किया है परंतु फिर भी सरकार ने जेबीटी अध्यापकों को हटा दिया और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के वादे को भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक वह अतिथि अध्यापकों को नियमित नहीं करती है तब तक उन्हें समान काम समान वेतन दिया जाए, इसी को लेकर यह अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर भागराम शास्त्री, शमशेर सिंह, हुक्म चंद, सोहन लाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।