फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में अंबाला मंडल रनर अप घोषित

दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में अंबाला मंडल रनर अप घोषित

Wed, 27 Mar 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में अंबाला मंडल रनर अप घोषित
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में अंबाला मंडल रनर अप घोषित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नार्दर्न रेलवे की ओर से दिल्ली में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंबाला रेल मंडल के अलावा फिरोजपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद एवं बड़ौदा हाउस हेक्वार्टर की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12 से ज्यादा इनाम जीते। अंबाला मंडल को प्रतियोगिता में रनरअप ट्रॉफी भी प्रदान की गई।

सीनियर डीओएम एवं स्पोर्ट्स आफिसर प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में टीटी में खिलाड़ी ज्योति साहू, सुशीला गौत्तम, डॉ. नितिश व अर्चशिा गौतम ने पदक जीते। इसके अलावा स्क्वाश में आदित्य शर्मा ने कांस्य पद, स्नूकर में वेद मीना ने रजत पदक, बैडमिंटन में रविंद्र ने रजत पदक, एसएम शर्मा ने कांस्य पदक, बैडमिंटन में रविंद्र व एसएम शर्मा ने रजत पदक, रविंद्र व आदित्य ने बैडमिंटन में रजत पदक, ज्योति साहू ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा लान टेनिस में ऋषभ व विमल ने रजत पदक, प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने कैरम में कांस्य पदक जीते। इसके अलावा पुष्प सज्जा में आनंद व रेनु भारत ने रजत, रंगौली में प्रमोलिा गुप्ता व डा. निधि शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा गायन में डा. नितिश ने कांस्य पदक जीता। अंबाला मंडल को प्रतियोगिता में रनर अप ट्राफी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा, शालिनी शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed