फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महिला वर्ग में एमकेजेके महाविद्यालय रोहतक प्रथम

महिला वर्ग में एमकेजेके महाविद्यालय रोहतक प्रथम

Wed, 27 Mar 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
महिला वर्ग में एमकेजेके महाविद्यालय रोहतक प्रथम
बेसबॉल प्रतियोगिता में एसए जैन कॉलेज रहा द्वितीय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसए जैन (पीजी) कॉलेज, अंबाला शहर में हरियाणा स्टेट अंतर महाविद्यालय बेसबॉल प्रतियोगिता (पुरुष और महिला) का आयोजन उच्चत्तर शिक्षा निदेशक, हरियाणा के सौजन्य से 23 से 26 मार्च के बीच किया गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि शहर के विधायक असीम गोयल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी मोहिन्द्र सिंह रावत विशिष्ट अतिथि थे। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में एमकेजेके महाविद्यालय रोहतक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक ने द्वितीय स्थान और एसडी महाविद्यालय पानीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में एफजीएम महाविद्यालय आदमपुर ने प्रथम स्थान, एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर ने द्वितीय स्थान और डीबीजी महाविद्यालय, पानीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों को 15 हजार रुपये औ तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान, सेक्रेटरी, प्राचार्या डॉ. आभा बंसल, शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed