{"_id":"5c798d10bdec22736e4ed84d","slug":"191551469840-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को विश्राम गृह की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को विश्राम गृह की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी में किसानों को विश्राम गृह की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को जीटी रोड स्थित नई अनाज मंडी में 2.59 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए प्रदेश के बेहतरीन किसान विश्राम गृह का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ उन्होंने 1.23 करोड़ रुपये से बनाए गए मार्केटिंग बोर्ड के कार्यालय का भी उद्घाटन किया। यहां पहुंचने पर मार्केटिंग बोर्ड के अधीक्षक अभियंता उदय भान व मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलविंद्र सिंह शाहपुर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
विज ने कहा कि यह किसान विश्राम गृह हरियाणा का बेहतरीन विश्राम गृह है। अब किसानों को अपनी फसलों को बेचने के दौरान बैठने के लिए जो व्यवस्था चाहिए थीं, वह आज पूरी हुई हैं। किसानों के लिए बेहतरीन हाल बनाया गया है। छावनी में शहर से बाहर मंडी बनाए जाने की मांग काफी पुरानी थी, जिसे उन्होंने पूरा करने का काम किया है। विज ने कहा कि छावनी जीटी रोड पर मंडी बनने के बाद जहां किसानों को अपनी फसल मंडी में लाने में सुगमता मिली है, वहीं उन्हें यहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं भी मिल रही हैं। अब तो इस मंडी के भाग और जाग जाएंगे क्योंकि रिंग रोड बनाने के कार्य को मंजूरी मिल चुकी है, नोटिफिकेशन हो चुकी है और भूमि अधिग्रहण के लिए आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद आसपास क्षेत्र के किसानों को भी अपनी फसल मंडी में लाने में और सुगमता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जितना अनाज पहले छावनी बाजार में स्थित मंडी में एक वर्ष में आता था, उतना अनाज अब एक आढ़ती के पास एक सीजन में आ जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर मार्केटिंग बोर्ड के एसई को किसान विश्राम गृह के नजदीक हरे-भरे पौधे लगाने के लिए भी निर्देश दिए ताकि किसान भवन की सुंदरता और बढ़ सके।
विज्ञापन
---
ये होंगी सुविधाएं
किसान विश्राम गृह में मीटिंग हाल, मल्टी पर्पज हाल, किचन, एडम रूम, फर्स्ट फ्लोर पर एक वीवीआईपी रूम, चार वीआईपी रूम, इाइनिंग, स्टोर, सेकेंड फ्लोर पर डोरमैट्री, दो कमरे आदि की व्यवस्था होगी। इसके साथ-साथ मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय भवन में एसएमसी ऑफिस, चेयरमैन ऑफिस, अकाउंट ब्रांच, फर्स्ट फ्लोर पर डीएमई ऑफिस, जैडएमई ऑफिस, मीटिंग रूम, सेकेंड फ्लोर पर एसडीओ व जेई आफिस सहित अन्य व्यवस्थाएं हैं। इस मौके पर एसई उदय भान, एक्सईएन सतीश कुमार, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलविंद्र सिंह शाहपुर, मंडी प्रधान सन्नी आनंद, जसबीर जस्सी, मनदीप सिंह बब्याल, रवि सहगल, सतपाल ढल्ल, हरजिन्द्र सेठी, आढ़ती सुशील कुमार, भूपिंद्र सिंह केसरी, मनजीत सिंह केसरी, जसबीर सिंह नगला, अजैब सिंह शाहपुर, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।