फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कांग्रेस नेता नाथी पर डीईटीसी से हाथापाई व रिवाल्वर दिखाने का आरोप, गिरफ्तार

कांग्रेस नेता नाथी पर डीईटीसी से हाथापाई व रिवाल्वर दिखाने का आरोप, गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता नाथी पर डीईटीसी से हाथापाई व रिवाल्वर दिखाने का आरोप, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। बेटे से हुई मारपीट के बाद बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कष्ट निवारण सेल के महासचिव व पूर्व पार्षद ओंकार नाथी का झगड़ा अंबाला के डीईटीसी (सेल टैक्स) सुरेंद्र कुमार से दिवाली की रात हो गया। इस दौरान डीईटीसी सुरेंद्र कुमार ने ओंकार नाथी पर मारपीट व रिवाल्वर दिखाकर धमकाने के आरोप लगाए। डीईटीसी की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने नाथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। देर रात स्वयं थाने पहुंचे नाथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वीरवार शाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने 30 हजार के बेल बांड पर नाथी को जमानत दे दी। जमानत के बाद नाथी ने इस मामले में राजनीति दबाव के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे का बीच बचाव करने अपनी पत्नी के साथ मौके पर गए थे। उनके बेटे को डीईटीसी सुरेंद्र ने बुरी तरह पीटा, जिस वजह से घायल हो गया। इसकी शिकायत भी थाने में दी गई, मगर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकि बेटे से मारपीट करने की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ओंकार नाथी ने कहा कि अब वह अदालत में इस मामले की शिकायत करेंगे।

डीईटीसी ने नाथी के बेटे पर लगाए पटाखे चलाने के आरोप
पुलिस को दी शिकायत में शिव प्रताप नगर निवासी डीईटीसी सुरेंद्र कुमार ने नाथी के बेटे पर पटाखे चलाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दिवाली की रात करीब 10:15 बजे उन्हें गली से जोर-जोर चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। वह अपने भाई सुनील कुमार व पड़ोसी सुरेंद्र कुमार के साथ बाहर आए तो देखा कि कुछ युवा बाइकों पर गली के चौराहे पर खड़े होकर शोर व हल्ला-गुल्ला कर रहे थे और लोहा नुमा चीज में पटाखे डालकर चला रहे थे। उन लड़कों को वही पर रोक लिया जिस पर एक लड़के ने अपने पिता ओंकार नाथी को फोन कर मौके पर बुला लिया। डीईटीसी ने शिकायत में कहा कि मौके पर पहुंचे ओंकार नाथी ने उनसे भी हाथापाई शुरू कर दी। तभी नाथी ने बट में से रिवाल्वर निकालकर कर उन्हें धमकाया। इसके बाद वह उन्हें धमकाता हुआ मौके से बेटे के साथ निकल गया। महेश नगर पुलिस ने डीईटीसी की इस शिकायत पर नाथी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


राजनीति षड्यंत्र के चलते मेरी शिकायत को दबाया : नाथी
दूसरी ओर स्वयं पर दर्ज हुए इस मामले को ओंकार नाथी ने पूरी तरह से झूठा और राजनीति षड्यंत्र करार दिया है। जमानत मिलते ही नाथी ने कहा कि रात वह घर पर दिवाली मना रहे थे। तभी उनके बेटे का फोन आया कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटे को बुरी तरह से पीटा गया था और उनका बेटा घायलवस्था में था। इसी बीच लोग उनसे बहस करने लगे व दबाव बनाने लगे। नाथी ने कहा कि उन्होंने मौके पर केवल आत्मरक्षा के लिए हथियार दिखाया। इसके बाद वह बेटे को लेकर सिविल अस्पताल मेडिकल कराने पहुंच गए। मगर, इसके बाद जब वह महेशनगर थाने केस दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी शिकायत को दरकिनार करते हुए पुलिस ने उन्हें उलटा उन्हें हिरासत में ले लिया। नाथी का आरोप था कि डीईटीसी ने रात्रि करीब साढ़े दस बजे पुलिस को शिकायत सौंपी थी, मगर राजनीति षड्यंत्र के तहत यह मामला वीरवार तड़के सवा चार बजे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को डीईटीसी ने डंडे से बुरी तरह पीटा जिस वजह से वह बुरी तरह घायल हो गया। अब इस मामले की शिकायत अदालत में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अदालत में आरोपी को पेश किया गया है जहां से उसे जमानत मिली है। पुलिस ने नियम अनुसार कार्रवाई की है।
अजैब सिंह, एसएचओ, महेशनगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed