{"_id":"5b91845d867a557ea82f4aa4","slug":"191536263261-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश बदलकर सीएम तक पहुंचने की कोशिश करता जिप का वाइस चेयरमैन हिरासत में, बाद में जमानत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेश बदलकर सीएम तक पहुंचने की कोशिश करता जिप का वाइस चेयरमैन हिरासत में, बाद में जमानत मिली
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेश बदलकर सीएम तक पहुंचने की कोशिश करता जिप का वाइस चेयरमैन हिरासत में, बाद में जमानत मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़/शहजादपुर। रैली में सीएम के समक्ष अपनी बात रखने के लिए जिला परिषद के वाइस चेयरमैन रजनीश शर्मा ने वेश बदलकर सीएम तक पहुंचने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने रैली में घुसने से पहले ही शर्मा को दबोच लिया और मैरिज पैलेस ले गई। हालांकि सुबह ही वाइस चेयरमैन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार इकट्ठा की गई गायों को पुलिस ने ढूंढ लिया और पहरा लगा दिया। यह सभी गायें एक मैरिज पैलेस में रखी गई थीं। उधर, किसानों की सीएम को काले झंडे दिखाने की योजना फेल हो गई, क्योंकि सीएम हेलीकाप्टर से आए, जबकि शुगर मिल के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने रैली में जा रहे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाए।
सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों की दुर्दशा के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिला परिषद के वाइस चेयरमैन रजनीश शर्मा को पुलिस ने रैली स्थल के मुख्य द्वार से हिरासत में लिया। वे एक सिख युवक के वेश में पगड़ी पहनकर रैली स्थल में जाने की कोशिश कर रहे थे। शर्मा का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री से एक सवाल करना था कि वे गोमाता के नाम से सत्ता में आए हैं और गोमाता के लिए आपकी सरकार ने क्या किया। गायें बेसहारा घूम रही हैं जो खुद भी काल का ग्रास बन रही हैं और लोग भी इनकी वजह से हादसों का शिकार हो रहे हैं। शर्मा ने कहा कि उन्होंने पहले ही पत्र लिखकर मुख्यमंत्री हरियाणा को अवगत करवाया था कि अगर नारायणगढ़ में 6 सितंबर की होने वाली रैली से पहले बेसहारा घूम रही गोमाता व गोवंश का समाधान नहीं हुआ तो वह इन गायों को मुख्यमंत्री को रैली स्थल में ही भेंट करेंगे। लेकिन प्रशासन ने उनके द्वारा पकड़ी गई गायों को पहले ही कब्जे में लेकर कहीं छोड़ दिया है। रजनीश शर्मा के साथ उनके सहयोगी रणजीत सिंह कोड़वा को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने शाम को उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
---------------
शुगर मिल के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिखाए काले झंडे
सीएम की रैली में भाग लेने शहजादपुर की ओर से नारायणगढ़ आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को भाकियू ने काले झंडे दिखाये। भारतीय किसान यूनियन के शुगर मिल बनौंदी के सामने चल रहे तीसरे दिन के धरने में पूर्व सूचना आयुक्त एवं कांग्रेस कमेटी के मेंबर अशोक मेहता ने भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसानों को समर्थन दिया। मेहता ने कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ सरकार नाइंसाफी कर रही है। किसानों को अपनी राशि लेने के लिए आंदोलन करने पड़ रहे हैं। आज बहुत से किसान ऐसे हैं जिनके बच्चों की शादी है, कुछ को बच्चों की स्कूल फीस देनी है, लेकिन शुगर मिल किसानों की पेमेंट देने में नाकाम साबित हो रहा है, जबकि मुख्यमंत्री किसान धन्यवाद रैली कर रहे हैं।