फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - परिजन बोले, चीकू खाते ही बिगडने लगी तबीयत

- परिजन बोले, चीकू खाते ही बिगडने लगी तबीयत

Sat, 12 May 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
- परिजन बोले, चीकू  खाते ही बिगडने लगी तबीयत
गदौली में दसवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
गांव गदौली में दसवी की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पिता के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दिए बयान में छात्रा के पिता के अनुसार उसकी बेटी वीरवार बाद दोपहर स्कूल से आई तथा खाना खाकर सो गई थी। शाम लगभग चार बजे उसने चाय भी पी और उसके बाद एक चीकू खाया, इसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर वे उसे नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लेकर आए। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे पंचकूला रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed