{"_id":"59a462904f1c1bd2018b45b9","slug":"191503945360-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने जिले के सभी नामचर्चा घरों व अन्य संपति की पैमाइश की आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने जिले के सभी नामचर्चा घरों व अन्य संपति की पैमाइश की आरंभ
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बलात्कार के मामले में सजायाफ्ता डेरामुखी की संपत्ति को जब्त करने की तैयारियां सरकार ने शुरू दी है। विभिन्न जिलों में डेरामुखी की संपत्ति का आंकलन करने के आदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं। इसी के तहत सोमवार को अंबाला में नामचर्चा घरों व डेरों की पैमाइश की गई। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम की निगरानी में पैमाइश की जा रही है।
सोमवार को कैंट में स्थित नामचर्चा घरों व अन्य भूमि की पैमाइश नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग द्वारा की गई। सुबह से ही निगम की टीमें पुलिस के साथ मिलकर नामचर्चा घरों में पहुंची। इसके उपरांत जमीन की पैमाइश आरंभ की गई। पैमाइश में नामचर्चा घरों की कुल भूमि, कितना कवर क्षेत्र, भूमि का स्थिति व अन्य पहलुओं को नोट किया है।
पैमाइश का कार्य नन्हेड़ा स्थित नामचर्चा घरों से आरंभ किया गया। पुलिस फोर्स के साथ यहां पहुंची टीम ने पैमाइश आरंभ की। यहां पर एक हजार गज से अधिक भूमि पर नामचर्चा घर बना हुआ है। इसमें से कुछ क्षेत्र को टीन की छत से कवर भी किया गया है। नाम चर्चा घर में अन्य सामान की भी टीम ने नोटिंग की। इसके उपरांत टीम ने बब्याल और कुलदीप नगर में स्थित नामचर्चा घर की पैमाइश किया जबकि कैंट में ही एक स्थान पर खाली भूमि की भी पैमाइश की गई। निगम टीम ने पैमाइश के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दे दी है। पैमाइश के बाद जिला प्रशासन अब यह रिकार्ड भी खंगालेगा कि भूमि कागजों में किसके नाम पर दर्ज है। नामचर्चा घर किसकी मलकीयत है। भूमि के अलावा अन्य जो भी संपत्ति का पता चलेगा उसका पूरा आंकलन करके एक रिपोर्ट जिला स्तर पर तैयार की जाएगी जिसके बाद इसे सरकार के पास भेजा जाएगा। बता दें कि हाईकोर्ट ने तोड़फोड़ के दौरान हुए नुकसान की भरपाई डेरामुखी की संपत्ति से करने के आदेश सरकार को दिए थे। इसी के मद्देनजर अब यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-----------------
धर्मशाला निर्माण की मांग
निगम टीम द्वारा पैमाइश के दौरान स्थानीय लोग भी नन्हेड़ा स्थित नामचर्चा घर के पास इकट्ठा हो गए। उन्होंने मांग उठाई कि इस स्थान पर धर्मशाला बनाई जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को इसकी सुविधा मिल सके। कई लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर नामचर्चा घर है वहां पर पहले कूड़ा फेंकने का स्थान होता था, यहां कूड़े के ढेर लगते रहते थे। मगर, समय बीतने के साथ-साथ धीरे-धीरे यहां पर नामचर्चा घर बन गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस भूमि से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाए।
--------------------
इन नामचर्चा घरों की भी हुई पैमाइश
जिले में इस समय मुलाना, बराड़ा, कलाल्टी, साहा, केसरी, नारायणगढ़ में दो, शहजादपुर, सौंटा, मटेड़ी शेखां व धुरकड़ा के अलावा कैंट में तीन नामचर्चा घर हैं। शनिवार को ही अधिकतर नामचर्चा घरों में पुलिस ने ताले जड़ दिए थे जबकि कुछ स्थानों से पेट्रोल बम व लाठियां भी बरामद की गई थी।
कोट्स (फोटो नंबर : 22)
सभी नामचर्चा घरों की पैमाइश व संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। सोमवार से यह कार्रवाई आरंभ की गई है। कैंट में तीन नामचर्चा घरों के अलावा एक स्थान पर खाली भूमि की भी पैमाइश की गई है। कोर्ट ने डेरामुखी की संपत्ति अटैच करने के आदेश दिए हैं जिसपर यह कार्रवाई हो रही है।
सत्येंद्र दुहन, कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।