फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला कैंट में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा आज

अंबाला कैंट में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा आज

Mon, 14 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा आज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर 14 अगस्त को प्रात: 10 बजे अग्रवाल धर्मशाला अंबाला छावनी से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोटरसाइकिल व अपने वाहनों से तिरंगे झंडे के साथ उपस्थित रहेंगे। भाजपा के शहरी मंडल अध्यक्ष सोम चोपड़ा ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा अंबाला सदर क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों से गुजरेगी। इसके अलावा अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में शामिल सभी गांवों से भी तिरंगा यात्रा गुजरेगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में गांव गरनाला में शहीद गुरसेवक सिंह के परिजनों से भेंट करके देश के प्रति उनके परिवार के योगदान को नमन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed