{"_id":"5952a5f44f1c1ba10a8b480f","slug":"191498588660-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- अदालत ने आरोपियों को भेजा पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- अदालत ने आरोपियों को भेजा पुलिस रिमांड पर
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
आंखों में मिर्च डालकर पांच लाख लूटने वाले दो काबू
अंबाला सिटी।
सीआईए वन स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए बीते दिनों सिटी में हुई लूट की वारदात को सुलझा लिया है। कारोबारी की आंखों में मिर्च डालकर पांच लाख लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने घेल रोड से दबोचा है। आरोपियों की पहचान गांव संजपुर, जिला पटियाला पंजाब के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा और राजिंद्र सिंह उर्फ मल्ल उर्फ दीप के रूप में हुई है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को एक जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शिकायतकर्ता पवन गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 जून को वह अपनी दुकान को बंद करके एक थैले में 5 लाख नकदी और अन्य दस्तावेज डालकर पैदल जा रहा था। जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो पीछे से एक लड़का आया, जिसने उनकी आंखों में मिर्च डालकर थैला झपट लिया और पहले से स्टार्ट एक बाइक पर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर पहले ही छीनाझपटी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा ने अक्तूबर 2015 में अपने सहयोगियों सलीम वासी हीरा नगर और मुख्तयार सिंह वासी भारत कालोनी घेल रोड के साथ सैक्टर 8 अंबाला शहर से पैदल जाती एक महिला का पर्स छीना था। इसी तरह अक्तूबर 2014 में मदन सिंह राणा निवासी परशुराम नगर के साथ मिलकर दो महिलाओं से पर्स छीना, जबकि अक्तूबर 2015 में ही सुखविंद्र ने अपने सहयोगी के साथ जगाधरी गेट के पास से रिक्शा में सवार एक लड़की से पर्स छीना था।