फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ‘ईद मुबारक’ कहकर गले लगाया

‘ईद मुबारक’ कहकर गले लगाया

Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
‘ईद मुबारक’ कहकर गले लगाया
ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन

अंबाला कैंट/सिटी। ईद के मौके पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई और भाईचारे का संदेश दिया गया। मस्जिदों में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए।
अंबाला सिटी में विभिन्न स्थानों पर मस्जिदों में सुबह कार्यक्रम हुए। ईद की नमाज मौलाना मोहम्मद नदीम नदवी ने पढ़ाई। इसके बाद सभी ने देश-विदेश में अमन, शांति व भाईचारे की दुआ मांगी। भाजपा नेता व मुस्लिम इमदादि तंजीम के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद दानिश जमाल ने कहा कि ईद आपसी मेल-मिलाप और गिले शिकवों का त्योहार है। रमजान के पूरे महीने के रोजे रखने के बाद ही खुदा की तरफ से तोहफा दिया जाता है। नमाज से पहले हर मुसलमान पर फितरा दिया जाता है, जिसे वह गरीबों के लिए देते हैं।
विज्ञापन

सिटी में तवक्कल शाह में, लखि शाह में करी मोहम्मद राशिद, मक्का मस्जिद में कारी अब्दुल गफ्फार, मदीना मस्जिद में मौलाना अब्दुल हामिद, उस्मान गनी मस्जिद में करी अकरम, मस्जिद बादशाही में हाफिज मोहम्मद फुरकान ने नमाज पढ़ाई। इस मौके पर मोहम्मद तारिक जमाल, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद शौकीन, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद सलीम, यासीन सैफी, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद जफर, मोहम्मद फिरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराड़ा में ईद-उल-फितर के अवसर पर कस्बा बराड़ा, मुलाना, जलुबी, सिरसगढ़ व अन्य जगहों पर नमाज अदा की गई। गांव तंदवाल की मस्जिद में भी जमात के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर अनवर खान, सलामुदीन, मुख्त्यार खान, रसीद मोहम्मद, निजामुद्दीन, खैरदीन, मेहरबान, रूपदीन व अन्य मौजूद रहे।
कैंट के चूना चौक स्थित जामा मस्जिद में मस्जिद के माम मौलाना मोहम्मद असगर ने ईद की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान में एक माह के रोजे इंसान में हमदर्दी पैदा करते हैं। इस मौके पर वफ्फ बोर्ड के अधिकारियों व स्टाफ ने भी मस्जिद में नमाज अदा की।
शहजादपुर में श्रम एवं रोजगार व खान एवं भू-विज्ञान विभाग के राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुस्लिम समाज को ईद की बधाई दी। उन्होंने मस्जिद में हॉल के निर्माण के लिए 2.51 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, भाजपा मंडल प्रधान विवेक गुप्ता, शिवालिक बोर्ड के सदस्य अश्वनी अग्रवाल, भाजपा बीसी मोर्चा के जिला प्रधान अशोक पाल, पंचायत समिति चेयरमैन गुरनाम सिंह, मनीष बंसल, गुरमैल सिंह, ईमान माजिद, मामदीन, मोहम्मद सलीम व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

गांव नन्यौला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा के बड़े भाई डॉ. सुषमन शर्मा ने सभी को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर डॉक्टर उजागर खान, नरेश मित्तल, नीला खान पंच, मुस्ताक खान, महिंदर खान, जगतार खान पंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed