फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.87 crore cheated in the name of fake UK sponsorship

Ambala News: यूके की नकली स्पॉन्सरशिप के नाम पर 1.87 करोड़ ठगे

Fri, 05 Jan 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
1.87 crore cheated in the name of fake UK sponsorship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। यूके का नकली स्पॉन्सरशिप पत्र भेजने के नाम पर 1.87 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। अंबाला सिटी निवासी मोहित वालिया की ओर से एसपी को सौंपी शिकायत पर अब पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अंबाला सिटी मानव चौक पर लियोम इंटरनेशनल नाम से उसका कार्यालय है और जीरकपुर में उसका मुख्यालय है। कुछ दिन पहले अंबाला सिटी के कार्यालय पर उससे मिलने तीन लोग आए। इसमें यशपाल नामक व्यक्ति ने अपने आप को मिकेल कंपनी इंडिया का मालिक, टी राजा बर्मिघम निवासी और लखविंदर उर्फ लक्की बताया।
विज्ञापन

उन्होंने उसे बताया कि उनका चंडीगढ़ सेक्टर 34 में कार्यालय है और वो यूके में स्पॉन्सरशिप वीजा पर होम केयर सेंटर में नौकरी लगवाने का काम करते हैं। टी राजा की यूके में अच्छी जान पहचान है। उन्होंने बताया कि उसका भाई लखविंदर कंपनी में काम करता है। उसके साथ बलटाना का अजय थिंद, अमृतसर का दमनप्रीत सिंह और जालंधर का अभिषेक भी काम करते हैं और वो इस काम में माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वे उनकी बातों से काफी प्रभावित हुआ और उसने एक के बाद एक प्रार्थियों के दस्तावेज उन्हें भेजने शुरु कर दिए। इस दौरान उन्होंने स्पॉन्सरशिप के पत्र और वीजा भेजने शुरु कर दिए। कुछ पार्थी जब यूके पहुंच गए तो उन्हें वहां काम नहीं मिला। जब इस संबंध में यशपाल व उसके भाई लखविंदर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह एक लंबी प्रकिया है और इसमें दो से तीन माह का समय लग जाता है।
अगस्त 2023 में यशपाल ने उसे बताया कि यूके में उसके पास होम केयर सेंटर में 30 पद रिक्त पड़े हैं। अगर वो एक साथ काफी फाइलें भेजेगा तो काम जल्दी हो जाएगा लेकिन इसके लिए उसे पूरा भुगतान करना होगा। उनकी बातों में आकर उसने 25 और प्रार्थियों के दस्तावेज और 1.87 करोड़ यशपाल को दे दिए।
इसके लिए यशपाल ने अलग-अलग तारीख के वाउचर भी साइन करके उसे दिए लेकिन उन्हें 18 स्पॉन्सशिप पत्र ही मिले और वो भी अलग-अलग तारीख के थे। इसके लिए जब वे यूके एंबेसी गए तो वहां भी उन्हें एंबेसी फीस के तौर पर एक से 1.67 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा।
इसके बाद उन्होंने अन्य प्रार्थियों के पत्र भी जल्द ही भेजने का आश्वासन दिया लेकिन इस दौरान यशपाल ने यूके में होम केयर कंपनी को भुगतान नहीं किया तो कंपनी ने सभी स्पॉन्सशिप के पत्रों को वापस मंगवा लिया। टी राजा, यशपाल औ लखविंदर की इस गलती की वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। जब उन्होंने टी राजा से बात की तो उसने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान दमनप्रीत और अभिषेक कर देंगे। इसके बाद उन्होंने 8 प्रार्थियों के स्पॉन्सशिप पत्र उसे और दिए। इस पर उसे दोबारा एंबेसी में फीस जमा करवानी पड़ी लेकिन जांच के दौरान यह सभी स्पॉन्सशिप पत्र फर्जी पाए गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने दोबारा उनसे शिकायत की तो उन्होंने 6 और स्पॉन्सशिप पत्र भेज दिए, लेकिन वो भी जांच के दौरान नकली पाए गए। इसके बाद जब उनसे पैसे वापस मांगे तो 21 नवंबर 2023 को लखविंदर उर्फ लक्की ने फोन पर धमकी दी कि वो अपने पैसों को भूल जाए और उसने अगर दोबारा यशपाल से पैसे मांगे या उसे तंग किया तो वो उसे जान से मार देगा और उसके परिवार का अपहरण कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed