{"_id":"5c155467bdec2253e04bfca5","slug":"181544901735-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिजन मिले डीएसपी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिजन मिले डीएसपी से
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसरान हत्याकांड : तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी से मिले परिजन
फोटो नंबर :: 39
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। शिकारी की गोली से हुई इसरान की हत्या के मामले में एक सप्ताह बाद भी तीसरा आरोपी गिरफ्तार न होने पर परिजन सहित ग्रामीण डीएसपी अमित भाटिया से मिले। डीएसपी ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
सात दिसंबर को देर शाम गांव वासलपुर के इसरान, बसीर अहमद व सकील अहमद जो मजदूरी करते हैं, अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। वह जंगल के रास्ते में पहुंचे तो घात लगाकर बैठे तीन शिकारियों ने आवाज पर गोली चला दी। इस पर इसरान की गोली लगने पर मौके पर ही मौत हो गई। शहजादपुर पुलिस ने बसीर अहमद निवासी वासलपुर की शिकायत पर आरोपी चरणजीत सिंह वासी गांव लांडरा व इकबाल सिंह वासी पटियाला तथा हरनेक सिंह वासी कोड़वाकलां के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने चरणजीत व इकबाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हरनेक फरार है। पूर्व सरपंच मिरिया ने बताया कि सात दिन बाद भी पुलिस ने तीसरा आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जिसको लेकर वह डीएसपी से मिले। उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।