{"_id":"5b64b35d4f1c1bc57a8b8186","slug":"181533326173-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घग्गर नदी पुल पर मिला लाइनमैन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घग्गर नदी पुल पर मिला लाइनमैन का शव
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घग्गर नदी के पुल पर मिला लाइनमैन का शव
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर घग्गर नदी के पुल पर जीआरपी को रेलवे में कार्यरत लाइनमैन का शव मिला है। अनुमान है कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई होगी। मगर अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम के लिए शव सिटी सिविल अस्पताल रखवाया गया है। परिजनों के अंबाला पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
एएसआई रणबीर ने बताया कि बीती रात करीब पौने तीन बजे सूचना मिली कि घग्गर पुल पर एक शव पड़ा है। टीम ने मौके पर छानबीन की तो मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुशील के तौर पर हुई है। मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिससे उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सुशील रेलवे में लाइनमैन था जोकि चंडीगढ़ में तैनात था। यूपी सुल्तानपुर निवासी सुशील के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।