{"_id":"5aa823234f1c1bb8758b5428","slug":"181520968483-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में खाने का स्वाद नहीं आने पर मचा हंगामा, पांच घंटे चला ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में खाने का स्वाद नहीं आने पर मचा हंगामा, पांच घंटे चला ड्रामा
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में खाने का स्वाद नहीं आने पर मचा हंगामा, पांच घंटे चला ड्रामा
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर (अंबाला)।
एक निजी पैलेस में हो रही शादी में दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों ने खाने का स्वाद पसंद न आने पर हंगामा कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस तक को बुलाना पड़ गया। बाद में शहजादपुर पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद मंगलवार सुबह दुल्हन की विदाई हो सकी। बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष राजपुरा से था, जबकि दुल्हन पक्ष सढौरा से था।
कस्बा शहजादपुर में स्थित एक मैरिज पैलस में सोमवार रात को शादी समारोह चल रहा था। रात्रि भोज के दौरान वर और वधू पक्ष में खींचतान हो गई। इसी खींचतान के बीच वर-वधू के फेरे तो हो गए। मंगलवार अल सुबह वधु की विदाई के समय एक बार फिर दोनों पक्ष के बीच रात के खाने को लेकर विवाद हो गया। हालात इतने बिगड़े की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए और वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष पर दहेज मांगने तक के आरोप जड़ दिये। मंगलवार अलसुबह से लेकर लगभग पांच घंटे तक दोनों पक्षों के हंगामा चला। इस दौरान प्रमुख लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।
सूचना मिलने पर शहजादपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वधु पक्ष ने वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत थमा दी। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली और उसके बाद दोनों पक्षों के परिवार वालों को बात करने के लिए बैठा लिया। बहुत देर तक बात होने के बाद दोनों पक्षों में सुलह हुई। इसके बाद वर पक्ष वधू लेकर रवाना हुए। पता चला है कि विवाद के बीच दूल्हा-दूल्हन शादी के लिए राजी थे, मगर रिश्तेदारों की वजह से यह विवाद हुआ। वहीं थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी। बातचीत से उसे दूर कर दिया गया है।