{"_id":"5989f5204f1c1bbd5d8b4761","slug":"181502213408-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई अंबाला कैंट में परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई अंबाला कैंट में परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे छात्र
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर...48
- आईटीआई अंबाला कैंट में परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे छात्र
- छात्र बोले, परीक्षा के समय से पहले पहुंचने पर भी निकाला बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेवा समिति चौक पर स्थित मूलचंद गवर्नमेंट आईटीआई में बने परीक्षा केंद्र में देरी से पहुंचने पर कई छात्रों को बाहर निकलने पर छात्र भड़क गए। गुस्साए छात्रों ने आईटीआई के मुख्य गेट पर ही खड़े को स्टाफ की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताया। दरअसल, आईटीआई में विभिन्न प्राइवेट इंस्टीट्यूट के छात्रों की परीक्षा केंद्र बना हुआ था। जहां दूरदराज के क्षेत्रों से छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।
भड़के छात्र गगनदीप सिंह, बवनप्रीत सिंह, विशाल, विक्रम, संदीप का कहना है कि वह इलेक्ट्रिशियन (थ्यूरी) की परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। वह किसी कारण परीक्षा केंद्र में पंद्रह मिनट की देरी से पहुंचे थे और अभी परीक्षा शुरू होने में भी समय बचा था। उसके बावजूद दो दर्जन छात्रों को जबरन परीक्षा देने से रोक दिया गया और उन्हें बाहर निकाल दिया गया। मंगलवार तो वह परीक्षा से पहले पहुंचे गए थे तो उन्हें निकाल दिया गया जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि परीक्षा न देने से उनका एक साल दांव पर लग गया है। वहीं आईटीआई प्रिंसिपल प्रदीप गुप्ता का कहना है कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले दाखिल होना था और वो छात्रों के रोल नंबर पर चस्पा है। उसके बावजूद भी वह आधा घंटा देरी से पहुंचे जोकि नियमों के खिलाफ है।