फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जेसीबी मशीन लगाकर हटवाए गंदगी के ढेर

जेसीबी मशीन लगाकर हटवाए गंदगी के ढेर

Sat, 22 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी मशीन लगाकर हटवाए गंदगी के ढेर
अंबाला कैंट। पानी की टंकी के साथ 12 क्रास रोड पर नगर निगम के स्टोर में बनाया गया कूड़े के डंपिंग प्वाइंट को साफ करने की कवायद नगर निगम ने आरंभ कर दी है। अमर उजाला में शुक्रवार अंक में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। कूड़े के ढेर यहां से जेसीबी मशीन से हटाए गए। ट्रालियों में कूड़ा भरकर शहरी सीमा से बाहर ले जाया गया। बता दें कि पानी की टंकी के साथ स्थित निगम स्टोर को सफाई कर्मियों ने डंपिंग प्वाइंट बना दिया था जहां पर कई पशु तक मर रहे थे। इस वजह से आसपास बसे लोगों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मियों को भी दिनभर दुर्गंध की समस्या झेलनी पड़ती थी। इस मामले को अमर उजाला ने शुक्रवार प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद हरकत में आए निगम प्रशासन ने मौके पर जेसीबी भेजकर वहां से कूड़ा हटवाया। निगम के डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने भविष्य में यहां पर कूड़ा नहीं फेंकने के निर्देश स्टाफ को दिए।
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने को लेकर असमंजस
दूसरी ओर कूड़ा फेंकने को लेकर यहां पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बताते हैं कि समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम स्टाफ मौके पर सुबह पहुंचा जिसके बाद कहा गया कि सुबह यहां कूड़ा फेंककर शाम को इसे उठा लिया जाएगा। मगर डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल व स्थानीय लोगों ने इसका पुरजोर तरीके से विरोध भी जताया है। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी के साथ कूड़ा क्यों फेंका जा रहा है। यदि कूड़ा फेंकना है तो वह शहर से बाहर फेंकना चाहिए और डंपिंग ग्राउंड आबादी से दूर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed