फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कोर्ट से 50 हजार के मुचलके पर कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह रिहा

कोर्ट से 50 हजार के मुचलके पर कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह रिहा

Fri, 26 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट से 50 हजार के मुचलके पर कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह रिहा
कोर्ट से 50 हजार के मुचलके पर कांग्रेेस नेता हिम्मत सिंह रिहा
विज्ञापन

फोटो - 65
भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान सरला कपूर ने दर्ज करवाया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। भापजा महिला मोर्चा की जिला प्रधान सरला कपूर द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह वीरवार को इलाका मजिस्ट्रेट मीता कोहली की कोर्ट से जमानत पर रिहा हो गए। कुछ दिन पूर्व हिम्मत सिंह रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का समर्थन करने रोडवेज डिपो के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पर भापजा महिला मोर्चा की जिला प्रधान सरला कपूर ने बलदेव नगर थाना में हिम्मत सिंह के खिलाफ धारा 500, 504 व 509 के तहत केस दर्ज करवाया था।
इसी के तहत हिम्मत सिंह वीरवार को कोर्ट में पेश हुए जहां उनके केस की पैरवी कर रहे वकील संजीव वशिष्ट, मनप्रीत सिंह, संदीप चौहान ने की। उन्होंने बताया कि हिम्मत सिंह ने वीरवार सुबह अपने खिलाफ दर्ज केस में अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद उनकी ओर से रेगुलर जमानत याचिका दायर की गई। तब अदालत की ओर से पुलिस को नोटिस जारी किया गया। कुछ देर बाद ही जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह व बलदेव नगर थाना एसएचओ जसवंत सिंह अदालत पहुंच गए। उनकी ओर से हिम्मत सिंह को मामले में शामिल तफ्तीश करने के लिए याचिका दायर की गई। अदालत ने याचिका को तुरंत मंजूर करते हुए पूछताछ के लिए आदेश जारी कर दिए। यह कार्रवाई पूरी होने के बाद अदालत ने हिम्मत सिंह को पचास हजार के मुचलके पर जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। वकील संजीव वशिष्ट ने बताया कि यह मामला राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हिम्मत सिंह के खिलाफ झूठा दर्ज किया गया था, उक्त धाराओं के तहत मुकदमा हिम्मत सिंह के खिलाफ नहीं बनता है जैसा कि शिकायतकर्ता द्वारा एफआईआर में लिखा गया है।
विज्ञापन

रिहाई के बाद फिर बोला विधायक पर हमला
हिम्मत सिंह ने वीरवार को कोर्ट से रिहा होते ही एक बार फिर शहर विधायक असीम गोयल पर हमला बोल दिया और कहा कि प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विधायक असीम है। विधायक बनने के बाद ही असीम गोयल ने जनता का पैसा लूटकर अपना कर्ज उतारा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें जिस झूठे केस में फंसाकर गिरफ्तार करने की साजिश रची थी अदालत में वह बेनकाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed