{"_id":"5bcb7ef1bdec22695e0fe905","slug":"171540062961-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली-गली रावण फूंकने के लिए देश में लागू हो कानून : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली-गली रावण फूंकने के लिए देश में लागू हो कानून : विज
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली-गली में रावण का पुतला फूंकने के लिए देश में लागू हो कानून : विज
अमृतसर हादसे को लेकर दुख व्यक्ति किया मंत्री विज ने
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दर्दनाक हादसा हुआ है और इस मामले को ऐसे ही जाने नहीं दिया जा सकता। जो लोग दोषी हैं, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं किया, उसका पता लगाया जाना चाहिए।
नवजोत कौर सिद्धू के हादसे के दौरान होने के बावजूद वहां से निकल जाने की स्वास्थ्य मंत्री ने आलोचना करते हुए कहा कि नवजोत कौर को इस प्रकार से वहां से नहीं जाना चाहिए था, बल्कि घटना स्थल पर मौजूद रहकर जरूरी व्यवस्थाएं करवानी चाहिए थीं। विज ने कहा कि कुछ लोग केवल तालियां बजवाने के लिए होते हैं, वो दुख-दर्द में शामिल नहीं हो सकते। विज ने कहा कि गली-गली में रावण का पुतला फूंकने को लेकर पूरे देश में कानून लागू होना चाहिए। त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए लेकिन साथ ही सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए कानून भी हैं, उनकी पालना करनी चाहिए।
उधर, अभय चैटाला द्वारा यह कहने पर कि मुख्यमंत्री को एस्मा का ज्ञान नहीं है इसलिए आपातकालीन के दौरान एस्मा लगाया है इस पर टिप्पणी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभय ने यह ज्ञान कौन सी किताब से हासिल किया है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। विज ने कहा कि सरकार पूरी तरह से एस्मा लगाने के लिए सक्षम है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा प्रदेश की सरकार को अंधी, गूंगी, बहरी और यूटर्न की सरकार कहने पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि हमारी सरकार कर्मचारियों की बात सुनती है और कर्मचारियों की जो-जो मांगे हैं उन पर अमल किया गया है और उनका समाधान भी किया गया है।