फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मंत्री जी! खेत में खराब हुई धान की फसल, विज बोले- उचित मुआवजा कराया जाएगा उपलब्ध

मंत्री जी! खेत में खराब हुई धान की फसल, विज बोले- उचित मुआवजा कराया जाएगा उपलब्ध

Sat, 13 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंत्री जी! खेत में खराब हुई धान की फसल, विज बोले- उचित मुआवजा कराया जाएगा उपलब्ध
मंत्री जी! खेत में खराब हुई धान की फसल, विज बोले- उचित मुआवजा कराया जाएगा उपलब्ध
विज्ञापन

फोटो नंबर-----19
बारिश से फसल के नुकसान पर मच्छौंडा, बाड़ा समेत अन्य गांवों के लोग विज के निवास स्थान पर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बारिश से धान की फसल पूरी तरह खराब होने पर मच्छौंडा, बाड़ा समेत कई गांवों के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री से खेत में खराब हुई फसल पर मुआवजा दिलाने की मांग की। इस पर विज ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और जहां नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा उपलब्ध करवाया जाएगा।
मच्छौंडा के रमिंदर व बाड़ा के गुरविंदर ने बताया कि बारिश के कारण फसल 100 प्रतिशत खराब हो गई है। फसल के खराब होने पर किसानों को कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस संबंध में मंत्री विज से मिलने आए हैं। अब वे ही कुछ रास्ता निकाल सकेंगे। विज ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फसलों के नुकसान का आंकलन जल्द करवाएं ताकि सरकार से समय पर किसानों को मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के नुकसान के बारे में प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ने भी इस बात का आश्वासन दिया है कि गिरदावरी के माध्यम से राजस्व विभाग के पटवारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

----------------
खुलकर सामने आई परिवार की फूट
पत्रकारों द्वारा इनेलो पार्टी में फूट के सवाल पर विज ने कहा कि उनके परिवार में पहले ही झगड़ा चला आ रहा है। दुष्यंत के निष्काषित होने के बाद यह सच्चाई सबके सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed