फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मानसून की बेरुखी से किसान परेशान, बरसात का इंतजार

मानसून की बेरुखी से किसान परेशान, बरसात का इंतजार

Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
मानसून की बेरुखी से किसान परेशान, बरसात का इंतजार
मानसून दे रहा दोखा, धान को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। मानसून की बेरुखी के कारण धान उत्पादक किसान परेशान हैं। खासकर मझोले किसानों के लिए समस्या खड़ी होती दिख रही है। रोपाई के बाद सिंचाई जरूरी है, लेकिन जिस तरह से बारिश की उम्मीद है, वह नहीं हो पाई है।
बराड़ा इलाके में धान रोपाई के बाद किसानों को उम्मीद थी कि इस बार मानसून साथ देगा। दूसरी ओर मौसम विभाग ने भी दावा किया था कि मानसून सामान्य रहेगा, लेकिन इस समय बारिश न होने के कारण किसानों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा असर मझोले किसानों पर पड़ रहा है। दिन में बादल तो छा रहते हैं, लेकिन यह सिर्फ बारिश की आस दिखाकर चले जाते हैं। किसान बारिश के इंतजार में हैं, जबकि खेतों में खड़े धान के पौधे पानी के बिना सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

यह कहते हैं किसान
किसान धर्मेंद्र रूकड़ी, मोहन लाल, भगवान सिंह, संजीव मेहता, दयाराम, सुभाष का कहना है कि पहले मौसम विभाग ने 28 जून से 1 जुलाई तक अलर्ट जारी किया, उसके बाद 1 से 3 जुलाई तक, और उसके बाद 12 व 13 जुलाई को भी बरसात के आसार बताए गए थे, लेकिन ये दावे महज दावे ही रह गए। उनका कहना है कि ट्यूबवेल के सहारे धान को बचाने की कोशिश जरूर की जा रही है लेकिन बारिश के बिना ट्यूबवेल भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। इससे फसल को नुकसान नुकसान होगा। यदि अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेतों में पानी रुकना नामुमकिन हो जाता है। पौधों की वृद्धि व और विकास रुक जाता है। ऐसे खेतों में खरपतवार बढ़ने लगते हैं। फिर उनकों निकालने पर लेबर खर्च भी बढ़ जाता है। रोपाई के तुरंत बाद किसान खरपतवार को खत्म करने के लिए खेतों में महंगी दवा डालते हैं। ट्यूबवेल की बिजली के लिए आठ घंटे का शेडयूल बनाया हुआ है, जोकि बरसात के न होने के कारण बहुत कम है। धान के खेत सूखने से दरारें पड़ने लगी हैं। जब तक बारिश नहीं होती तब तक बची हुई रोपाई करने में समस्या ही रहेगी। डीजल इतना महंगा है कि किसान जनरेटर चलाकर धान की फसल तैयार करेंगे जो फायदे के बजाय घाटे का सौदा होगा करने की बजाय घाटा । उन किसानों को चिंता ज्यादा सता रही है जिन्होंने कर्जा लेकर धान की रोपाई की है। सही मायने में बिना बरसात खेती को आघात वाली बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह 106 एमएम बारिश
जिले में जुलाई में मात्र 106 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के दौरान अंबाला में 1 जुलाई को 20 एमएम, 11 जुलाई को 85 एमएम तथा 13 जुलाई को 1 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed