{"_id":"5abd37614f1c1bca618b46b0","slug":"171522349921-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अप्रैल को छह जिलो में आरंभ होंगे अंत्योदय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अप्रैल को छह जिलो में आरंभ होंगे अंत्योदय भवन
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 अप्रैल को छह जिलो में आरंभ होंगे अंत्योदय भवन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांवों और वार्ड स्तर पर लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए अंतोदय भवन स्थापित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में प्रदेश के छह जिलों में 14 अप्रैल को यह सुविधा शुरू की जाएगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी जिला मुख्यालयों, उपमंडल और खंड मुख्यालयों पर लगभग 150 ऐसे भवन स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री अंबाला शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद सिटी विधायक असीम गोयल द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर माह एक सुधार कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके तहत उन सामूहिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जोकि अमूमन हर गांव में देखने को मिलती हैं। प्रदेश के सभी गांवों में शिव धाम योजना के तहत अगले छह माह में श्मशान घाट और कब्रिस्तानों का सुधार किया जाएगा। इन स्थानों पर चार दीवारी, शेड, रास्ता और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी। शासन को सुशासन में बदलने के लिए अंत्योदय भवन स्थापित किए जाएंगे। आठ अप्रैल को रोहतक में व्यापारी सम्मेलन होगा। इसमें व्यापारियों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास करवाया है।
लंबे समय से थी मांग
मुख्यमंत्री ने अंबाला शहर बस अड्डे का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। बस स्टैंड बहुमंजिला होगा। इसमें लिफ्ट लगेगी। बस स्टैंड के निर्माण से बची राशि को यही पर ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के साथ लगती जगह पर मल्टी लेवल पार्किंग और रेहड़ी मार्केट बनेगा। नहरी पेयजल योजना अमृत योजना के तहत तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत 18 शहरों में 20 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने गांव लखनौर साहिब में माता गुजरी के नाम से बनने वाले वीएलडीए कॉलेज के साथ ही सिख म्यूजियम बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं चल रही विकास परियोजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की। इससे पहले परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सीएम का स्वागत किया। जनसभा को श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी, सांसद रत्न लाल कटारिया, विधायक असीम गोयल ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधायक संतोष सारवान, मंडलायुक्त विवेक जोशी, डीसी शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
85 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, शिलान्यास
इससे पहले मुख्यमंत्री ने 85 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन विकास परियोजनाओं में अंबाला शहर बस अड्डा, नहरी पेयजल योजना, स्वर्ण जयंती प्रवेश द्वार, बाल भवन में प्लेनेटोरियम, मिनी थियेटर का निर्माण, ओपन एयर थियेटर की मरम्मत शामिल है। बस स्टैंड निर्माण पर 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अमृत योजना के तहत 51 करोड़ रुपये की नहरी पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा लगभग 9.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्लेनेटोरियम, मिनी थियेटर का निर्माण, ओपन एयर थियेटर के मरम्मत के कार्य का भी शिलान्यास किया।
इनेलो पार्टी बन चुकी है काला झंडा पार्टी
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इनेलो का काम केवल विरोध करना और हर स्थान पर काले झंडे दिखाना है। अब इस पार्टी का नाम काला झंडा पार्टी बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर घोषणाओं का कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष का कार्य प्रगति पर है।