{"_id":"5aac1a534f1c1b8f778b5e46","slug":"171521228371-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कैंटोनमेंट बोर्ड पहली बार आयोजित करेगा फ्लावर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कैंटोनमेंट बोर्ड पहली बार आयोजित करेगा फ्लावर शो
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में दो दिवसीय फ्लावर शो में पहली बार भाग ले सकेंगे आम नागरिक
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में 24 और 25 मार्च को फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। अब तक ऐसे शो एवं प्रतियोगिताएं सेना अपने स्तर पर आयोजित करती थी जोकि सीमित वर्ग तक सिमट कर रह जाते थे, मगर बोर्ड इस बार बड़े स्तर पर इसका आयोजन करने जा रहा है। सेना के अलावा सिविलियन भी इसमें हिस्सा लें सकेंगे। फ्लावर शो में विभिन्न श्रेणियां रखी गई है और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इतना ही नहीं लाइव म्यूजिक एवं बैंड प्रतियोगिता होगी जबकि स्टार नाइट का आयोजन भी बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि अब तक अंबाला में केवल सेना द्वारा ही फ्लावर शो का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता था। मगर इस बार पहली बार बड़े स्तर पर बोर्ड यह कार्य कर रहा है। अंबाला में पर्यावरण को लेकर अधिक से अधिक लोग जागरूक हो इसलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बोर्ड के सीईओ वरुण कालिया ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से अंबाला की जनता को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया है और फ्लावर शो व अन्य आयोजनों में सभी को शामिल किया जाएगा। सीईओ कालिया ने बताया कि अंबाला के सैन्य क्षेत्र के मुकाबले सिविल क्षेत्र में जगह की कम उपलब्धता के चलते लोग ज्यादा फूल-पौधे नहीं लगा पाते, मगर इस फ्लावर शो में कई श्रेणियों को आमंत्रित किया गया है। शो में फूलों के अलावा, कैक्ट्स, बोनसाई, कट फ्लावर, ओरनामेंटल प्लांट्स आदि श्रेणियां रखी गई है। लोगों के घर यदि एक गमले में भी फूल खिले हैं तो वे भी उन्हें यहां पर प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फूलों के अलावा गार्डन प्रतियोगिता के लिए जिले के सभी विभागों को शामिल किया गया है। 20 मार्च तक गार्डन प्रतियोगिता के लिए जनता और विभागों से आवेदन मांगे गए हैं, जिसका गार्डन सबसे बढ़िया होगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर बोर्ड उपाध्यक्ष अजय बवेजा भी मौजूद रहे।
अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी
सीईओ वरुण कालिया ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के अलावा साथ लगते पटेल पार्क को मुख्य आयोजन स्थल बनाया गया है और यहां पर सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। फ्लावर शो के अलावा बैंड प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल, किड्स जोन, पेटिंग आदि स्पर्धाएं होंगी। स्टार नाइट में कौन सा स्टार परफार्म करेगा इसके लिए अभी बातचीत चल रही है।