फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दयालबाग व गोल्डन प0र्क के कई इलाके लोग झेल रहे पानी की किल्लत

दयालबाग व गोल्डन प0र्क के कई इलाके लोग झेल रहे पानी की किल्लत

Fri, 28 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दयालबाग व गोल्डन प0र्क के कई इलाके लोग झेल रहे पानी की किल्लत
अंबाला कैंट। महेश नगर क्षेत्र स्थित दयाल बाग व गोल्डन पार्क एरिया में पानी के ट्यूबवेल को ठीक हुए बीस दिन का समय भी नहीं बीता कि दोबारा से ट्यूबवेल की मोटर में खराबी आने से इलाके में पानी का संकट गहरा गया। पिछले दो दिनों से इलाके में पानी की जबरदस्त किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कई बार इलाकावासी संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, न तो कोई समाधान हुआ है और न ही कोई अधिकारी इलाके में पहुंचकर लोगों की समस्या सुनने को तैयार है।
विज्ञापन

इलाकावासी अमित पासी, लीला वती, संतोष, गुरजीत कौर, नीलम मेहता, सीमावती, हरविंद, बलकेश, सुनैना, रजनी, बबिता का कहना है कि ट्यूबवेल का खराब होना विभाग की लापरवाही व अनदेखी का नतीजा है। चंद दिनों में ही ट्यूबवेल में खराबी आ गई है। दो दिनों से पानी की जबरदस्त किल्लत चल रही है और पानी की किल्लत को पूरा करने के लिए आसपास के घरों में मौजूदा हैंडपंप के पानी से गुजारा करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि एक बार तो इलाकावासी अपने स्तर पर खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाकर गुजारा कर चुके है। उसके बावजूद भी हालात ज्यों के त्यों है। विभाग को चाहिए कि वह एक बार ट्यूबवेल व उसकी मोटर की सही ढंग से मरम्मत करवाएं तो ठीक रहेगा। यदि ऐसी समस्या खड़ी भी होती है तो विभाग को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करवानी चाहिए कि इलाकावासियों को किसी तरह से परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

पहले भी आई थी खराबी
करीब बीस दिन पहले भी ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से हजारों परिवारों पर पानी की संकट गहरा गया था। गुस्साएं लोगों द्वारा ट्यूबवेल पर भी हंगामा कर रोष जताया था। उसके बाद जाकर कहीं पानी की मोटर दुरुस्त कर पानी की सप्लाई हुई थी। उनका कहना है कि अगर जल्द ही पानी की सप्लाई चालू नहीं हुई तो मामले की शिकायत मंत्री अनिल विज के समक्ष रखी जाएगी ताकि इस तरह से परेशानी से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले अधिकारी
उधर, पब्ल्कि हेल्थ विभाग जेई विर्क का कहना है कि ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई में थोड़ी से परेशानी हो रही है और उसे दुरुस्त करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही पानी की सप्लाई को दुरुस्त कर इलाकावासियों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed